फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   South Bastar Division Committee of Naxalites issued pamphlet

CG: 'बात नहीं मानेंगे तो अपनी मौत के जिम्मेदार खुद होंगे', नक्सलियों ने दी ठेकेदारों को धमकी; जारी किया पर्चा

Sun, 17 Mar 2024 08:08 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: श्याम जी. Updated Sun, 17 Mar 2024 08:08 PM IST
सार

नक्सलियों की दक्षिण बस्तर डिविजन कमेटी ने पर्चा जारी किया है। इसमें ठेकेदारों को चेतावनी दी गई है। लिखा है कि हमारी समझाइस के बावजूद भी नहीं मानेंगे तो अपनी मौत के जिम्मेदार खुद होंगे। 
 

विज्ञापन
South Bastar Division Committee of Naxalites issued pamphlet
नक्सली

विस्तार

सुकमा जिले के दोरनापाल में नक्सलियों की दक्षिण बस्तर डिविजन कमेटी ने पर्चा जारी किया है। इसमें ठेकेदारों को चेतावनी दी गई है। नक्सलियों ने पर्चे में लिखा है कि केंद्र व राज्य की डबल इंजन भाजपा सरकार विकास के नाम पर जल, जंगल और प्राकृतिक संपदाओं, संसाधनों व पर्यावरण और अपने अस्तित्व अस्मिता को बचाने के लिए आदिवासी आंदोलन को बंद करने जनता के ऊपर हमले अत्याचार नीतियों को लागू करने का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन


विज्ञापन


नक्सलियों ने पूंजीपतियों को बेरोक-टोक प्राकृतिक संपत्ति को लूटने के उद्देश्य से कॉर्पोरेट सैन्यीकरण करने का आरोप भी लगाया है। नक्सलियों ने पर्चे में लिखा है कि ऑपरेशन कगार के तहत आदिवासी इलाकों में युद्ध स्तर पर रोड, पुल और पुलिया नये-नये पुलिस कैंप, थाना टेक्नीकल हेड क्वार्टर, हेलिपैड, मोबाइल टॉवरों का निर्माण किया जा रहा है। जनता की जमीनों को जबरदस्ती बलपूर्वक हड़पने का आरोप लगाते हुए नक्सलियों ने लिखा कि पेड़-पौधों को काटा जा रहा है। जनता के भारी विरोध प्रदर्शन के बावजूद उनके ऊपर बमबारी, फायरिंग, मारपीट और लूटपाट की जा रही है। साथ ही महिलाओं पर अत्याचार और अवैध गिरफ्तारियों जैसे तरह-तरह केहथकंडे अपनाने का आरोप भी नक्सलियों ने लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नक्सलियों ने लिखा है कि इन जनविरोधी कार्य में शामिल ठेकेदारों को जनता कभी माफ नहीं करेगी। ठेकेदार अपने कार्यों को छोड़ दें, अन्यथा मौत की सजा देने की चेतावनी नक्सलियों ने दी है। वहीं, नक्सलियों ने स्थानीय लोगों को भी अपनी गाड़ियां, रोड, पुल और पुलिया जैसे निर्माण कार्य में नहीं लगाने की अपील की है। लिखा है कि हमारी समझाइस के बावजूद भी नहीं मानेंगे तो अपनी मौत के जिम्मेदार खुद होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed