फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   son killed his father by attacking him with a stick in raigarh

Raigarh: बेटे को नसीहत देना पिता को पड़ा भारी, युवक ने डंडे से हमला कर ली जान

Sat, 14 Jun 2025 10:30 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़ Published by: श्याम जी. Updated Sat, 14 Jun 2025 10:30 PM IST
सार

रायगढ़ जिले में एक बेटे ने अपने पिता की डंडे से हमला कर हत्या कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर धारा 103(1) के तहत जांच शुरू की।

विज्ञापन
son killed his father by attacking him with a stick in raigarh
Crime demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लैलूंगा थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग पिता को अपने बेटे को काम करने की नसीहत देना महंगा पड़ गया। बेटे ने गुस्से में आकर पिता के सिर पर डंडे से हमला कर उनकी जान ले ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, लैलूंगा थाना क्षेत्र के मेढरमार गांव निवासी धनसिंह यादव (70 वर्ष) आवास योजना के तहत मकान बनवा रहे थे। 12 जून की शाम 4 बजे उन्होंने अपने बेटे हरिराम से घर में काम करने को कहा। इस बात पर दोनों के बीच विवाद हो गया। गुस्से में हरिराम ने लकड़ी के डंडे से पिता के सिर पर वार कर दिया। गंभीर रूप से घायल धनसिंह को परिजनों ने लैलूंगा अस्पताल पहुंचाया, लेकिन सिर में गहरी चोट और अत्यधिक रक्तस्राव के कारण उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


लैलूंगा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने धारा 103(1) के तहत अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed