फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   soldier married with Naxal victim in dreaded Naxal Hidma and deva village

जहां गूंजती थी गोलियां, अब बज रही शहनाई: खूंखार नक्सली हिड़मा के गांव में जवान ने नक्सल पीड़िता से रचाई शादी

Sat, 21 Dec 2024 03:56 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Sat, 21 Dec 2024 03:56 PM IST
सार

Chhattisgarh News: डबल इंजन की बीजेपी सरकार में छत्तीसगढ़ के नक्सलगढ़ से धीरे-धीरे सुखद तस्वीरें सामने आ रही हैं। नक्सली अब अपने कदम पीछे हटा रहे हैं।

विज्ञापन
soldier married with Naxal victim in dreaded Naxal Hidma and deva village
ग्रॉफिक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

Chhattisgarh News: डबल इंजन की बीजेपी सरकार में छत्तीसगढ़ के नक्सलगढ़ से धीरे-धीरे सुखद तस्वीरें सामने आ रही हैं। नक्सली अब अपने कदम पीछे हटा रहे हैं। नक्सलियों के गढ़ बस्तर संभाग में मांगलिक धुनें गूंज रही हैं। ऐसे में नक्सल पीड़ित जिंदगी की नई शुरुआत करने के लिये आगे बढ़ रहे हैं। ऐसे में खूंखार नक्सली हिड़मा के गांव पूवर्ती में तैनात जवान ने नक्सल पीड़िता से शादी रचाई। ये सुंदर तस्वीर देखने को मिली दंतेवाड़ा जिले के मेंढका डोबरा मंदिर परिसर में ।

विज्ञापन


यहां पर मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत सामूहिक विवाह कार्यक्रम में जिलेभर के 220 वर वधु ने एक दूजे का हाथ थामा। इन्हीं में एक जोड़ा पूवर्ती गांव का है। पूवर्ती खूंखार नक्सली हिड़मा और देवा का गांव है। सरकार बदलने के बाद अब पूवर्ती की तस्वीर बदल रही है। कैम्प खुलने के बाद पूवर्ती के लोग भयमुक्त जी रहे हैं और सरकार की योजनाएं उनका जीवन बदल रही है, जिसके कारण अब पूवर्ती में तैनात जवान ने एक नक्सल पीड़िता के साथ शादी रचाकर नई जीवन की शुरुआत की है। इन 220 जोड़ों में नियद नेल्ला नार गांव के दो जोड़ों ने भी सात जन्मों तक साथ रहने की कसम खाई है। छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय सरकार आने बाद नक्सलियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई से ग्रामीणों का हौसला लगातार बढ़ रहा है। 
विज्ञापन


प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार गांव, गरीब और किसानों के हित में अनेक योजनाएं संचालित कर रही है। इन कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित होकर निर्धन परिवारों को विकास की ओर अग्रसर होने का अवसर मिल रहा है। दंतेवाड़ा जिले के दूरस्थ क्षेत्र में यह सामूहिक कन्या विवाह में आज 220 जोड़े दाम्पत्य सूत्र में बंधकर गृहस्थ जीवन में कदम रख रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नियद नेल्लानार ग्राम धुरली के दो जोड़े भी हुए सामूहिक विवाह से लाभान्वित
कार्यक्रम में वैदिक मंत्रोच्चार एवं सप्तपदी के पावन वचनों को अंगीकार करने वाले जोड़ों में से दो जोड़े नियद नेल्ला नार ग्राम धुरली के निवासी थे। इनमें सुश्री सीमा भास्कर एवं सुदरी तेलाम भी शामिल थी। सीमा 10वीं पास है और नगर पालिका परिषद बड़े बचेली में कार्यरत है । सीमा का विवाह रेमष भास्कर के साथ हुआ जो कृषक है। इसी प्रकार सुंदरी तेलाम कामगार श्रमिक है, धन्नु कुंजाम भी कामगार श्रमिक है। दोनों नव विवाहितों ने शासन की इस योजना की तारीफ करते हुए इसे गरीब और जरूरतमंद के लिए उपयोगी बताया। उन्होंने कहा कि इस योजना से न केवल हमें शादी के भारीभरकम खर्च से मुक्ति मिली है, बल्कि शादी के उपरांत कन्या के खाते में 35 हजार रूपये की राशि आने से शादी के बाद के खर्चों के लिए संबल भी मिलता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed