फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Social Welfare Department Tricycles turned into junk in Mungeli

समाज कल्याण विभाग: कबाड़ में तब्दील हुईं ट्राई साइकिल, भटकते रहे दिव्यांग, अधिकारी बोले- किसी को जरूरत ही नहीं

Sat, 24 Feb 2024 06:36 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, मुंगेली
अमर उजाला नेटवर्क, मुंगेली Published by: श्याम जी. Updated Sat, 24 Feb 2024 06:36 PM IST
सार

मुंगेली जिले में समाज कल्याण विभाग की लापरवाही सामने आई है। यहां बड़ी तादाद में ट्राई साइकिल कबाड़ के रूप में पड़ी हैं। ये ट्राई साइकिल दिव्यांगजनों को न देकर खुले आसमान के नीचे डाल दी गई हैं। वहीं, जिम्मेदार अधिकारी इस पर बात करने के लिए तैयार नहीं हैं। ऐसे में भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिम्मेदार अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
Social Welfare Department Tricycles turned into junk in Mungeli
ट्राई साइकिल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुंगेली में समाज कल्याण विभाग द्वारा दिव्यांगजनों को निशुल्क दी जाने वाली ट्राई साइकिल खुले आसमान में वर्षों से अव्यवस्थित तरीके से पड़ी हुई हैं। इसकी सुध लेने वाला विभाग जिम्मेदारियों से पल्ला झाड़ रहा है। राज्य सरकार द्वारा मुंगेली समाज कल्याण विभाग को मांग के अनुरूप वर्ष 2019 में ट्राई साइकिल को हस्तांतरित किया गया था, जो अब धूल खाते  कुछ कबाड़ में तब्दील हो गया है। विभाग की लापरवाही से शासकीय राशि का पूरी तरह से दुरुपयोग हो रहा है।

विज्ञापन


वहीं, समाज कल्याण विभाग के उप संचालक शारदा जायसवाल से मामले की जानकारी लेने और उनसे सवाल किया गया, तब मैडम साहिबा के तेवर ही अलग नजर आए। उन्होंने गैर जिम्मेदाराना जवाब देते हुए कहा कि अब मोटर ट्राई साइकिल आने की वजह से हाथ वाली ट्राई साइकिल कोई नहीं ले जाता, तब उनसे पूछा गया कि जब जरूरत नहीं तो मांग भेजकर इतनी बड़ी संख्या में ट्राई साइकिल मंगवाकर शासकीय राशि का दुरुपयोग क्यों किया गया। 
विज्ञापन


यहां तक कि कई ट्राई साइकिल कबाड़ में तब्दील हो गईं, जिसका उपयोग कैसे होगा। तब मैडम साहिबा ने एक लाइन मे तमकते हुए यह कह दिया कि जाओ जो करना है जैसे करना है करो और अपने रूम से भाग खड़ी हुईं। सोचिए कि अगर जिम्मेदार के ये हालात हैं तो दिव्यांगजनों के लिए ये विभाग में कैसा व्यवहार होता होगा। इस मामले को लेकर कांग्रेस और भाजपा के नेताओ ने विभाग की लापरवाही की शिकायत सीएम से करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस नेता का आरोप
इस मामले को लेकर कांग्रेस नेता रामचंद्र साहू ने कहा कि कमीशनखोरी के चक्कर मे विभाग के अधिकारियों ने जरूरत से ज्यादा ट्राई साइकिल की खरीदी कर ली है, तभी तो बचे हुए सैकड़ों की संख्या में ट्राई साइकिल को कबाड़ की तरह फेंक दिया गया है। ऐसे लापरवाह विभाग के अधिकारी के ऊपर सख्त कार्रवाई होना चाहिए। जब जरूरत नहीं थी तो बड़ी संख्या में खरीदी करके शासन के पैसे की बर्बादी करने की जरूरत क्या थी।

ट्राई साइकिल के लिए भटक रहे लोग
भाजपा के जिला अध्यक्ष शैलेश पाठक ने कहा कि दिव्यांगजन आज भी ट्राई साइकिल के लिए भाजपा कार्यालय से लेकर विधायक महोदय व अन्य जनप्रतिनिधियों के पास मांग लेकर पहुंचते रहते हैं। इसके अलावा जनदर्शन में भी मांग करने की बात सामने आती है, लेकिन समाज कल्याण विभाग के गैर जिम्मेदार अधिकारी यदि दलील दे रहे हैं कि अब लोगों को इसकी जरूरत नहीं तो यह गलत बात है।


उन्होंने कहा कि जब लोगों को जरूरत ही नहीं तो फिर शासन के पैसे की बर्बादी करने का अधिकार उनको किसने दिया है। यह शासन नहीं, बल्कि आम जनता के पैसे की बर्बादी है। जरूरत से ज्यादा खरीदी करना और कबाड़ की तरह फेंक देना यह बिल्कुल गलत बात है। किस मद से कब और कितने रुपये में खरीदी की गई है, इसकी जांच होनी चाहिए और दोषी अधिकारी कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि संवदेनशील माने जाने वाले दिव्यांगजनो से जुड़े इस मसले को कलेक्टर साहब को संज्ञान में लेना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed