फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Six Naxals surrender in Chhattisgarh's Dantewada, four of them carrying cash rewards on their heads

छत्तीसगढ़: दंतेवाड़ा में 6 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, सरकार के लोन वराटू अभियान से थे प्रभावित

Sun, 03 Oct 2021 07:02 PM IST
सुभाष कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दंतेवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दंतेवाड़ा Published by: सुभाष कुमार Updated Sun, 03 Oct 2021 07:02 PM IST
सार

दंतेवाड़ा के एसपी ने बताया कि बीते साल जून में सरकार द्वारा शुरू किए गए लोन वराटू (घर/वापसी) अभियान के अंतर्गत अब तक 437 नक्सलियों ने हिंसा का रास्ता छोड़कर आत्मसमर्पण किया है। 

विज्ञापन
Six Naxals surrender in Chhattisgarh's Dantewada, four of them carrying cash rewards on their heads
सरकार के लोन वराटू अभियान से प्रभावित होकर नक्सलीयों ने किया आत्मसमर्पण - फोटो : ANI

विस्तार

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में 6 नक्सलियों ने आज पुलिस और सीआरपीएफ के अधिकारियों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। इनमें से चार नक्सलियों पर नकद इनाम घोषित किया गया था। आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली दंतेवाड़ा के बरसोर क्षेत्र में सक्रीय थे। उन्होंने बताया कि वो सरकार की ओर से आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलीयों के लिए चलाए जा रहे लोन वराटू अभियान से काफी प्रभावित हैं। वे कई दिनों से माओवादी विचारों से निराश चल रहे थे।
विज्ञापन


दस हजार रुपए का था इनाम
दंतेवाड़ा के एसपी अभिषेक पल्लव ने बताया कि नक्सलियों ने शनिवार को राजधानी रायपुर से चार सौ किलोमीटर दूर दंतेवाड़ा शहर में पुलिस और सीआरपीएफ के उच्चाधिकारियों के सामने समर्पण किया। एसपी ने बताया कि सरेंडर करने वाले नक्सली मुन्ना पदमी(24), पांडरू पदमी(27), रोंडा वेको(25), सोंकु अलामी(47) पुलिस पर हमले और आमलोगों से लूट के कई मामलों में आरोपी थे। इन सभी पर दस हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया गया था। दो अन्य आयतु नेताम (30) और राजु नेताम उर्फ माता नेताम(28) पर क्षेत्र में माओवाद के पोस्टर-बैनर लगाने का आरोप था। ये सभी बरसोर पुलिस थाना क्षेत्र के स्थानीय लोग थे और माओवादी संगठन के सदस्य थे। 
विज्ञापन


लोन वराटू अभियान का हो रहा असर
एसपी ने आगे कहा कि बीते साल जून में सरकार के द्वारा शुरू किए गए लोन वराटू (घर/वापसी) अभियान के अंतर्गत अब तक 437 नक्सलियों ने हिंसा का रास्ता छोड़कर आत्मसमर्पण किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed