फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Sirpur Mahotsav begins:  first time Ganga Aarti will; cultural programs on all days

सिरपुर महोत्सव का हुआ आगाज: पहली बार होगा गंगा आरती; तीनों दिन होगा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम

Sat, 24 Feb 2024 01:05 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sat, 24 Feb 2024 01:05 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के ऐतिहासिक नगरी सिरपुर में तीन दिवसीय सिरपुर महोत्सव का आज आगाज हुआ। सिरपुर में पहली बार गंधेश्वर महादेव मंदिर ट्रस्ट समिति और जिला प्रशासन की ओर से गंगा आरती का आयोजन किया जाएगा।

विज्ञापन
Sirpur Mahotsav begins:  first time Ganga Aarti will; cultural programs on all days
सिरपुर महोत्सव का हुआ आगाज - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ के ऐतिहासिक नगरी सिरपुर में तीन दिवसीय सिरपुर महोत्सव का आज आगाज हुआ। सिरपुर में पहली बार गंधेश्वर महादेव मंदिर ट्रस्ट समिति और जिला प्रशासन की ओर से गंगा आरती का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए आवश्यक तैयारी कर ली गई है। सिरपुर महोत्सव के तीनों दिन ख्याति प्राप्त और स्थानीय कलाकारों की ओर से रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा। सांस्कृतिक संध्या प्रतिदिन दोपहर साढ़े तीन बजे से रात10 बजे तक चलेगा। 
विज्ञापन




सिरपुर महोत्सव में स्नान के लिए पहली बार कुंड बनाया गया है। गंगा आरती शाम साढ़े छह से सात बजे तक होगा। आरती में स्थानीय ग्रामीणों के अलावा मेले में आने वाले सभी श्रद्धालुओं को शामिल होने का आग्रह किया गया है। सिरपुर महोत्सव में इंडियन आइडल विजेता अभिजीत सावंत, छॉलीवुड गायक सुनील सोनी, आरू साहू, रंग सरोवर बारूका सहित लाइट एंड साउंड कार्यक्रम मुख्य आकर्षण होंगे।
विज्ञापन


सिरपुर महोत्सव में शनिवार 24 फरवरी को आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम दोपहर साढ़े तीन से चार बजे तक जय गौरी गौर सुआ नृत्य छपोराडीह सिरपुर की ओर सेव सुआ नृत्य, इसके बाद लोक महक पचपेड़ी की ओर से लोक कला मंच की प्रस्तुति होगी। शाम छह बजे से साढ़े छह बजे तक सिरपुर महोत्सव का उद्घाटन होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उद्घाटन समारोह के बाद शाम साढ़े छह से रात आठ बजे तक अंचल के प्रख्यात लोक कला मंच रंग सरोवर भूपेन्द्र साहू बारूका गरियाबंद की ओर से प्रस्तुति दी जाएगी। इसके बाद  8 बजे से 10 बजे तक छॉलीवुड गायक सुनील सोनी नाइट लोक कला मंच की रंगारंग प्रस्तुति होगी।


महोत्सव के लिए जिला प्रशासन की ओर से व्यापक तैयारी की जा रही है। मुख्य मंच को लक्ष्मण मंदिर के प्रतिकृति के रूप में सजाया गया है। आकर्षक लाइट और सज्जा के साथ मंच की भव्यता देखते ही बनती है। इसके अलावा स्वागत गेट, मंदिरों में लाइटिंग, साफ-सफाई और पार्किंग की व्यवस्था की गई है। आगुंतकों के लिए पुलिस सहायता केंद्र स्थापित किया गया है। आज शाम अपर कलेक्टर रवि साहू ने तहसीलदार, लोक निर्माण विभाग, पीएचई, सीएमओ, विद्युत आदि विभाग के साथ तैयारियों का जायजा लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed