फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   singhdev on tamrdhwaj statement on chhattisgarh vidhansabha chunav

गृहमंत्री के बयान पर सिंहदेव: मेरे रहने या न रहने से फर्क नहीं पड़ेगा, लेकिन ताम्रध्वज चुनाव नहीं लड़े तो...

Mon, 02 Jan 2023 05:25 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबिकापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबिकापुर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Mon, 02 Jan 2023 05:25 PM IST
सार

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि, अगर ताम्रध्वज साहू चुनाव नहीं लड़ेंगे तो उनके यहां भी 10-20 उम्मीदवार आ जाएंगे, लेकिन यह भी तय है कि साहू समाज के प्रदेशाध्यक्ष के रूप में बेहतर कार्य करने के अलावा सर्व समाज में लोकप्रिय और स्वीकार्यता वाले वरिष्ठतम जनप्रतिनिधि है। 

विज्ञापन
singhdev on tamrdhwaj statement on chhattisgarh vidhansabha chunav
टीएस सिंहदेव और ताम्रध्वज साहू। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की अंदरूनी सियासत गर्माती जा रही है। गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के बयान के बाद टीएस सिंहदेव ने जवाब दिया है। सिंहदेव ने कहा कि, सूर्योदय और सूर्यास्त होता रहेगा। जो आज है, वह कल नहीं रहेगा। मेरे रहने या न रहने से फर्क नहीं पड़ता है, लेकिन ताम्रध्वज साहू चुनाव नहीं लड़ते हैं तो निश्चित रूप से इसका असर पड़ेगा। वह साहू समाज और अन्य समाजों में काफी लोकप्रिय हैं। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें...Chhattisgarh: सिंहदेव नहीं लड़ेंगे विधानसभा चुनाव! स्वास्थ्य मंत्री बोले- इस बार मन नहीं, बाकी इंतजार करते हैं
विज्ञापन




गृहमंत्री के बयान पर सिंहदेव ने दी प्रतिक्रिया
दरअसल, सारा मामला सिंहदेव के पिछले दिनों चुनाव नहीं लड़ने को दिए गए बयान को लेकर है। सिंहदेव ने कहा था कि उनका इस बार विधानसभा चुनाव लड़ने का मन नहीं है। हालांकि इस पर कोई फैसला अभी नहीं लिया है। इस पर गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा था कि व्यक्ति विशेष के चुनाव नहीं लड़ने से कांग्रेस पार्टी को कोई फर्क नहीं पड़ेगा। अंबिकापुर प्रवास के दौरान सिंहदेव गृहमंद्धी के इसी बयान पर प्रतिक्रिया दे रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

यह भी पढ़ें...'जय-वीरू' में सब ठीक नहीं!: सिंहदेव बोले- चुनाव आने पर भविष्य पर निर्णय लूंगा, ...बात तो रिटायरमेंट की हो रही



ताम्रध्वज चुनाव नहीं लड़ेंगे तो असर पड़ेगा
स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा है कि, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू से उनके व्यक्तिगत बेहतर और स्नेहिल संबंध हैं। संगठन और सरकार में एक साथ काम भी कर रहे हैं। इसलिए उन्होंने क्या बयान दिया इस विषय पर तो मैं कुछ बोलना नहीं चाहता, लेकिन यह तय है कि वरिष्ठम व अनुभवी मंत्री और साहू समाज सहित अन्य समाजों के बीच बेहद लोकप्रिय ताम्रध्वज साहू यदि चुनाव नहीं लड़ते हैं तो निश्चित रूप से इसका असर पड़ेगा।

आज जो है, कल नहीं रहेगा
सिंहदेव ने कहा कि, इस विषय को लेकर गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू से उनकी बात हुई थी। गृहमंत्री ने उनसे कहा कि उन्होंने कई बातें कहीं थी, लेकिन प्रचारित सिर्फ छांट कर दो लाइन ही की गई। सिंहदेव ने आगे कहा कि, यह सच है कि सूर्योदय और सूर्यास्त होता रहेगा। आज जो है वह कल नहीं रहेगा। हमारे, आपके बच्चे आएंगे, जाएंगे। फिर उनकी संतानें आएंगी। इसी तरह चलता रहेगा। किसी के जाने से पृथ्वी का चक्र नहीं रुकता। 

फिल इन द ब्लैंक्स के लिए कई लोग रहते हैं तैयार
गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू का एक बयान तेजी से प्रचारित हुआ था जिसमें उन्होंने कहा कि टीएस सिंहदेव के चुनाव नहीं लड़ने से कांग्रेस को कोई नुकसान नहीं होगा। फिल इन द ब्लैंक्स के लिए कई लोग तैयार रहते हैं। कांग्रेस बहुत पुरानी और झंझावत झेलने वाली संस्था है। किसी एक के चुनाव नहीं लड़ने से कोई असर नहीं पड़ता है। उन्होंने साथ मे यह भी जोड़ा था कि किन परिस्थितियों में टीएस सिंहदेव ने यह बातें कहीं हैं इनकी जानकारी उन्हें नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed