फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   singhdeo on chhattisgarh vidhansabha chunav-didn't make up my mind

Chhattisgarh: सिंहदेव नहीं लड़ेंगे विधानसभा चुनाव! स्वास्थ्य मंत्री बोले- इस बार मन नहीं, बाकी इंतजार करते हैं

Thu, 29 Dec 2022 04:07 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबिकापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबिकापुर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Thu, 29 Dec 2022 04:07 PM IST
सार

करीब सप्ताहभर पहले भी सूरजपुर में सरगुजा विकास प्राधिकरण की बैठक में सिंहदेव शामिल होने पहुंचे थे। बैठक के बाद उन्होंने कहा था कि कुछ तय नहीं किया है, पर चुनाव से पहले वह कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। नई जवाबदेही के संबंध में मजाकिया लहजे में कहा कि, नई जिम्मेदारी की बात हो रही है या रिटायरमेंट की। 

विज्ञापन
singhdeo on chhattisgarh vidhansabha chunav-didn't make up my mind
टीएस सिंहदेव, स्वास्थ्य मंत्री, छत्तीसगढ़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ में अगले साल विधानसभा के चुनाव होने हैं। इसे लेकर कांग्रेस और भाजपा अभी से एक्टिव मोड में है। इस बीच प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के बयान ने सियासी पारा फिर चढ़ा दिया है। उन्होंने गुरुवार को कहा कि इस बार उनका चुनाव लड़ने का मन नहीं है। बाकी इंतजार करते हैं। मुझे भी इंतजार है। सिंहदेव इन दिनों सरगुजा दौरे पर हैं। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें...'जय-वीरू' में सब ठीक नहीं!: सिंहदेव बोले- चुनाव आने पर भविष्य पर निर्णय लूंगा, ...बात तो रिटायरमेंट की हो रही
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


मुझे भी इस बात का इंतजार
दरअसल, स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव गांधी स्टेडियम में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट के शुभारंभ कार्यक्रम में पहुंचे थे। वहां चुनाव लड़ने के सवाल पर सिंहदेव ने कहा कि, फैसला नहीं लिया है, तब तक का इंतजार करते हैं। मुझे भी इस बात का इंतजार है। उन्होंने कहा कि, इस बार चुनाव लड़ने का सही में मन नहीं बनाया है। इससे पहले ऐसा नहीं था। 

अभी अंतिम निर्णय नहीं लिया
सिंहदेव ने कहा कि, इसके पहले 2008, 2013 और 2018 में मन में भी था कि चुनाव लड़ना है, तो लोगों से पूछकर लड़ूंगा। इस बार चुनाव लड़ने का वैसा मन नहीं है, जैसा पहले रहता था। लेकिन जो कुछ करूंगा, जनता से पूछकर करूंगा। सिंहदेव ने यह भी कहा कि अभी अंतिम निर्णय नहीं लिया है, पर अंतिम में फिर कहा कि इस बार उनका चुनाव लड़ने का मन नहीं है। 

सरकार के कामकाज को लेकर बोले
स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने इस सरकार में हो सकता है कि काम में कहीं 19-20 हुआ हो। जो लोग यहां से बैठकर आरोप लगाते हैं, उन्हें क्षेत्र में जाकर देखना चाहिए कि क्या-क्या काम हुआ है। पिछले पांच साल की रिपोर्ट ले लें। अंबिकापुर के सड़कों की चर्चा होती है कि मरम्मत नहीं हो पाई है, इसपर काम चल रहा है। जिन्होंने काम नहीं देखा वे ही आरोप लगाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed