फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   If you are going to watch the Sarang Air Show, then know the traffic plan, entry will be available from three

राज्योत्सव 2026: सारंग एयर शो देखने जा रहे हैं तो जान लें ट्रैफिक प्लान, तीन दिशाओं से मिलेगी एंट्री

Sun, 01 Nov 2026 10:48 AM IST
अमन कोशले न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sun, 01 Nov 2026 10:48 AM IST
सार

सारंग एयर शो देखने जाने का प्लान है तो घर से निकलने से पहले जान लें रूट। 3 अलग-अलग प्रवेश मार्ग और 10 पार्किंग जोन निर्धारित किए हैं। रायपुर, दुर्ग, महासमुंद, बिलासपुर, धमतरी समेत अलग-अलग जिलों से आने वाले दर्शकों के लिए अलग रास्ते तय किए गए हैं।

विज्ञापन
If you are going to watch the Sarang Air Show, then know the traffic plan, entry will be available from three
सारंग एयर शो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नवा रायपुर में भारतीय वायुसेना के रोमांचक सारंग एयर शो को देखने की तैयारी कर रहे लोगों के लिए जरूरी खबर है। एक और दो नवंबर को सेंध लेक क्रिकेट स्टेडियम क्षेत्र में होने वाले इस आयोजन के दौरान भारी भीड़ जुटने की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने यातायात व्यवस्था में विशेष बदलाव और रूट निर्धारण किया है। दर्शकों को जाम से बचाने के लिए अलग-अलग जिलों से आने वाले वाहनों के लिए तीन प्रवेश मार्ग बनाए गए हैं। साथ ही पार्किंग के लिए पी-वन से पी-टेन तक कुल 10 जोन निर्धारित किए गए हैं।
विज्ञापन


प्रशासन की योजना के मुताबिक, दर्शकों को उनके आने की दिशा के आधार पर अलग-अलग रास्तों से कार्यक्रम स्थल तक पहुंचाया जाएगा। इससे एक ही मार्ग पर वाहनों का दबाव नहीं बढ़ेगा और पार्किंग व्यवस्था भी व्यवस्थित रहेगी।
विज्ञापन


इन जिलों के लिए सेरीखेड़ी-नवागांव रूट
आरंग, खरोरा, महासमुंद, बलौदाबाजार और बिलासपुर की ओर से आने वाले वाहन सेरीखेड़ी-नवागांव मार्ग का इस्तेमाल करेंगे। इस रूट पर उमरिया से होते हुए नवागांव रेलवे क्रॉसिंग पार करनी होगी। इसके बाद क्रिकेट स्टेडियम टर्निंग से वाहन पार्किंग क्षेत्र तक पहुंचेंगे। इस दिशा से आने वाले दर्शकों के लिए पी-सात, पी-आठ, पी-नौ और पी-दस पार्किंग स्थल तय किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रायपुर और दुर्ग संभाग के लिए अलग रास्ता
रायपुर शहर, धरसींवा, दुर्ग, बालोद, खैरागढ़ और राजनांदगांव की ओर से आने वालों को फुंडहर चौक से आगे बढ़ना होगा। निर्धारित रूट में जैनम तिराहा, सेरीखेड़ी, एयरपोर्ट टर्निंग, क्रिकेट स्टेडियम और सेक्टर-22 टर्निंग शामिल हैं। इसके बाद कबीर चौक से अविनाश उपवन टर्निंग होते हुए सेंध तालाब क्षेत्र पहुंचा जा सकेगा। इन वाहनों के लिए पी-वन से पी-सिक्स तक छह पार्किंग जोन बनाए गए हैं।

धमतरी-गरियाबंद के दर्शक इस रूट से पहुंचेंगे
कांकेर, धमतरी, गरियाबंद, राजिम और अभनपुर की ओर से आने वाले वाहन चालकों को माना-तूता मार्ग से सेक्टर-22 टर्निंग तक आना होगा। यहां से झांकी और उपरवारा मार्ग होते हुए कबीर चौक पहुंचेंगे। आगे अविनाश उपवन टर्निंग से निर्धारित पार्किंग स्थलों तक पहुंचने का रास्ता मिलेगा।

रूट के हिसाब से पार्किंग, जाम से बचाने की तैयारी
प्रशासन ने पार्किंग को भी तीनों प्रवेश मार्गों के अनुसार बांटा है। सेरीखेड़ी-नवागांव रूट से आने वाले वाहनों को स्टेडियम के पास पी-सात से पी-दस तक जगह मिलेगी। वहीं रायपुर, दुर्ग और अन्य निर्धारित क्षेत्रों से आने वाले दर्शकों के लिए पी-वन से पी-सिक्स तक पार्किंग की व्यवस्था है। इस पूरी व्यवस्था का उद्देश्य वाहनों की आवाजाही को नियंत्रित करना और दर्शकों को बिना परेशानी एयर शो स्थल तक पहुंचाना है।


दर्शकों के लिए जरूरी सलाह: एयर शो देखने जाने से पहले अपने जिले के अनुसार निर्धारित रूट की जानकारी जरूर कर लें। रास्ते में यातायात पुलिस के निर्देशों का पालन करें और निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही वाहन खड़ा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed