फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Severe cold to intensify in Chhattisgarh after two days, minimum temperature may drop by up to 3 degrees

CG Weather: छत्तीसगढ़ में दो दिन बाद फिर बढ़ेगी कड़ाके की ठंड, न्यूनतम तापमान में आ सकती है 3 डिग्री तक गिरावट

Tue, 13 Jan 2026 10:44 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Tue, 13 Jan 2026 10:44 AM IST
सार

छत्तीसगढ़ में फिलहाल ठंड से थोड़ी राहत महसूस की जा रही है, लेकिन यह राहत ज्यादा दिनों तक टिकने वाली नहीं है। दो दिन बाद प्रदेश में एक बार फिर कड़ाके की ठंड लौट सकती है।

विज्ञापन
Severe cold to intensify in Chhattisgarh after two days, minimum temperature may drop by up to 3 degrees
Chhattisgarh Weather - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ में फिलहाल ठंड से थोड़ी राहत महसूस की जा रही है, लेकिन यह राहत ज्यादा दिनों तक टिकने वाली नहीं है। दो दिन बाद प्रदेश में एक बार फिर कड़ाके की ठंड लौट सकती है। इस दौरान न्यूनतम तापमान में करीब तीन डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज होने की संभावना है, जिससे कई इलाकों में शीतलहर का असर तेज हो सकता है।
विज्ञापन


इस समय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश में निचले स्तर पर नमी युक्त हवाओं का प्रवेश हो रहा है। इसी वजह से रात के तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी देखी जा रही है। अगले दो से तीन दिनों तक यही स्थिति बनी रहने की उम्मीद है, जिससे मैदानी क्षेत्रों में तापमान एक से दो डिग्री तक बढ़ सकता है। हालांकि इससे ठंड पूरी तरह खत्म नहीं होगी, क्योंकि नमी आने से पहले ही तापमान सामान्य से काफी नीचे चला गया था।
विज्ञापन


बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के उत्तरी हिस्से में ठंड का असर साफ नजर आया। अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सरगुजा संभाग में ठंड बरकरार रही, जबकि रायपुर सहित मध्य छत्तीसगढ़ में तापमान लगभग सामान्य स्तर पर रहा। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अगले 24 घंटे में तापमान में हल्की बढ़ोतरी संभव है और यह क्रम करीब 15 जनवरी तक जारी रह सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद जैसे ही पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव कमजोर पड़ेगा, तापमान में फिर से गिरावट शुरू होगी और ठंड का असर दोबारा तेज हो जाएगा। रविवार और सोमवार की दरम्यानी रात रायपुर में न्यूनतम तापमान 13.5 डिग्री और अधिकतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed