Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur News ›   CG: Amit Jogi's troubles increased in Gyanu-Jaanu video controversy, police registered case, pasted notice

सीजी: ज्ञानु-जानू वीडियो विवाद में अमित जोगी की बढ़ीं मुश्किलें, पुलिस ने दर्ज किया केस, चस्पा किया नोटिस

Wed, 04 Nov 2026 06:39 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 04 Nov 2026 06:39 PM IST
सार

अमित जोगी की कथित 'ज्ञानु-जानू' वीडियो विवाद में रायपुर पुलिस ने भाजपा नेताओं की शिकायत पर मामला दर्ज किया है। पूछताछ के लिए नोटिस चस्पा किया गया है। पार्टी ने उनके फरार होने की चर्चाओं को भ्रामक बताते हुए 9 नवंबर को थाने में पेश होने का दावा किया है।

विज्ञापन
CG: Amit Jogi's troubles increased in Gyanu-Jaanu video controversy, police registered case, pasted notice
अमित जोगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के नेता अमित जोगी की कथित 'ज्ञानु-जानू' वीडियो विवाद में मुश्किलें बढ़ गई हैं। रायपुर की सिविल लाइंस थाना पुलिस ने भारतीय जनता पार्टी के नेताओं की शिकायत पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 196, 352, 353(2), 356(2) और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। पुलिस ने पूछताछ के लिए उनके निवास के बाहर नोटिस भी चस्पा किया है। इस बीचच अमित जोगी की सूरत में मौजूदगी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद उनके रायपुर से बाहर रहने और फरार होने की चर्चाएं शुरू हो गईं।

विज्ञापन


पुलिस जांच और वीडियो विवाद
कथित विवादित वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद अमित जोगी ने संबंधित पोस्ट हटा ली थी और सार्वजनिक रूप से माफी भी मांग चुके हैं। इसके बाद भी पुलिस मामले की जांच जारी रखते हुए उनका बयान दर्ज करना चाहती है। तस्वीरों में अमित जोगी सूरत में गुजराती थाली का आनंद लेते नजर आ रहे हैं। उनके रायपुर में मौजूद न रहने के कारण उनके शहर से बाहर होने को लेकर चर्चाएं तेज हो गईं।
विज्ञापन


इस दिन पेश होने का दावा
जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के प्रदेश संगठन महामंत्री निलेश चौहान ने बयान जारी कर अमित जोगी के फरार होने की बातों को भ्रामक बताया। निलेश चौहान के मुताबिक अमित जोगी का 2 नवंबर से 8 नवंबर तक निजी कार्यक्रम के सिलसिले में प्रदेश से बाहर रहने का दौरा पहले से तय था। उन्होंने बताया कि संबंधित थाना प्रभारियों को ईमेल के माध्यम से जानकारी दे दी गई है। उन्होंने दावा किया कि अमित जोगी 9 नवंबर को थाने में उपस्थित होकर अपना पक्ष रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पोस्ट हटाने के बाद यह दी थी सफाई
विवाद बढ़ने के बाद अमित जोगी ने संबंधित पोस्ट हटाने के बाद सफाई दी थी कि वह जो संदेश देना चाहते थे, उसका मकसद उनके नजरिए से अब भी प्रासंगिक है, लेकिन उसे प्रस्तुत करने का तरीका उचित नहीं था। उन्होंने कहा कि वह एक ऐसी मर्यादा पार नहीं करना चाहते थे, जिसे वे अपने विचारों और विश्वास के अनुरूप सही नहीं मानते।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed