{"_id":"66e292fcd57dcde44808fbe3","slug":"sensation-in-jashpur-headless-torso-found-in-the-forest-a-terrifying-scene-dead-person-not-identified-2024-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"जशपुर में सनसनी: जंगल में धड़ पड़ा मिला सिर से अलग, रोंगटे खड़े कर देने वाला मंजर; मरने वाले की शिनाख्त नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जशपुर में सनसनी: जंगल में धड़ पड़ा मिला सिर से अलग, रोंगटे खड़े कर देने वाला मंजर; मरने वाले की शिनाख्त नहीं
Thu, 12 Sep 2024 12:47 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, जशपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जशपुर
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Thu, 12 Sep 2024 12:47 PM IST
सार
जशपुर के कुनकुरी थाना क्षेत्र में अज्ञात व्यक्ति की सिर कटी लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई, नृशंस हत्या की आशंका जताई जा रही है, पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है जल्द ही मामले के खुलासे का दावा भी कर रही है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जमा भीड
- फोटो : Amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
श्रीनदी से सटे हुए जंगल में लाश की सूचना के बाद मौके पर हचलच मच गयी। लाश की स्थिति को देखकर नृशंस हत्या की आशंका जताई जा रही है।इलाके के एक व्यक्ति ने लाश को देखा उसके बाद खबर आग की तरह फैल गयी और घटनास्थल पर भारी भीड जमा हो गयी। क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोर्स्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की तफ्तीश में जुट गयी है,शव की शिनाख्त का प्रयास भी किया जा रहा है।
विज्ञापन
इस मामले में पुलिस ने आधा दर्जन लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में भी लिया है। कुनकुरी थाना प्रभारी सुनील सिंह ने कहा प्रारंभिक जांच में हत्या का मामला नजर आ रहा है घटना गंभीर है, हम मामले की पूरी जांच कर रहे हैं। जल्द ही इस पर स्थिति साफ हो जाएगी।
विज्ञापन