{"_id":"64b558266fa7e6f6b7020863","slug":"search-continues-for-teenager-who-drowned-24-hours-ago-in-shivnath-river-in-rajnandgaon-2023-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajnandgaon: शिवनाथ नदी में बहे किशोर की तलाश जारी, 24 घंटे पहले नहाते समय तेज बहाव में था बहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajnandgaon: शिवनाथ नदी में बहे किशोर की तलाश जारी, 24 घंटे पहले नहाते समय तेज बहाव में था बहा
Mon, 17 Jul 2023 08:33 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव
अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव
Published by: आकाश दुबे
Updated Mon, 17 Jul 2023 08:33 PM IST
सार
अभी 24 घंटे से ज्यादा समय हो चुका है लेकिन नदी का बहाव तेज होने के कारण गोताखोरों को सफलता नहीं मिल पाई है। घटनास्थल पर एसडीआरएफ गोताखोरों और पुलिस की टीम तलाश में जुटी हुई है। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि किशोर बहकर आगे की ओर निकल गया होगा। टीम का प्रयास जारी है।
विज्ञापन
नदी रेस्क्यू, डूबना, Drowning
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजनांदगांव के डोंगरगांव क्षेत्र के बरगांव में शिवनाथ नदी के तट पर एक किशोर नहाते समय बहाव तेज होने के कारण नदी में बह गया। किशोर को बहता देखकर दूसरे किशोर ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन वह उसे बचा नहीं पाया। शिवनाथ नदी में बहे किशोर का अब तक पता नहीं चल पाया है। एसडीआरएफ की टीम, गोताखोर और पुलिस की टीम द्वारा किशोर की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक 16 जुलाई को निखिल हेमनानी और अनिरुद्ध पाठक बरगांव पुल के पास शिवनाथ के तट पर गए हुए थे। इसी दौरान दोनों नहाने के लिए नदी में उतर गए। नहाते वक्त अनिरुद्ध तेज बहाव वाले हिस्से में चला गया। शिवनाथ नदी इन दिनों उफान पर है। वहीं बहाव भी तेज है ,जिसमें अनिरुद्ध बहने लगा। अनिरुद्ध को बहता देख उसके दोस्त निखिल ने बचाने का प्रयास किया, लेकिन उसे बचा नहीं पाया। बहाव इतना तेज था कि अनिरुद्ध नदी में बहता चला गया। इसके बाद उसने घटना की सूचना परिजनों को दी। सूचना मिलने पर परिजन, पुलिस और आसपास के लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई। फिलहाल अनिरुद्ध का कोई भी पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
रात होने की वजह से रेस्क्यू ऑपरेशन रोका गया। सोमवार सुबह फिर से अनिरुद्ध को ढूंढने का ऑपरेशन शुरू हो गया। इस संबंध में एसएसपी अभिषेक मीना ने बताया कि कल सूचना आई थी दो युवकों की बहने की, जिसमें से एक को रेस्क्यू किया गया था। टीम कल से घटनास्थल पर रेस्क्यू में लगी हुई है। अभी 24 घंटे से ज्यादा समय हो चुका है लेकिन नदी का बहाव तेज होने के कारण गोताखोरों को सफलता नहीं मिल पाई है। घटनास्थल पर एसडीआरएफ गोताखोरों और पुलिस की टीम जुटी हुई है। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि किशोर बहकर आगे की ओर निकल गया होगा। टीम का प्रयास जारी है।
विज्ञापन
राजनांदगांव जिले में हादसों का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीते दो दिनों में यह चौथा हादसा है। लगातार हो रही बारिश के कारण नदियों का जलस्तर बढ़ा हुआ है, इस बीच छोटी से छोटी लापरवाही भी मौत का सबब बन सकती है। फिलहाल इस मामले में किशोर का पता नहीं चल पाया है, आशंका जताई जा रही है कि किशोर बहकर नदी में आगे निकल गया होगा। टीम लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हुई हैं। -अभिषेक मीना, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक,राजनांदगांव