फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Rs 4.84 crore approved for four dilapidated schools in Balod

CG: बालोद जिले के चार जर्जर स्कूलों के लिए 4.84 करोड़ रुपये स्वीकृत, नये सिरे से होगा निर्माण

Fri, 04 Jul 2025 01:27 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बालोद
अमर उजाला नेटवर्क, बालोद Published by: श्याम जी. Updated Fri, 04 Jul 2025 01:27 PM IST
सार

बालोद जिले के चार जर्जर हायर सेकेंडरी स्कूलों के लिए सरकार ने 1.21 करोड़ रुपये प्रति स्कूल स्वीकृत किए हैं, जिससे स्कूल भवनों को तोड़कर नये सिरे से बनाया जाएगा। जिला पंचायत उपाध्यक्ष तोमन साहू की पहल और शिक्षा मंत्री से चर्चा के बाद यह निर्णय लिया गया।

विज्ञापन
Rs 4.84 crore approved for four dilapidated schools in Balod
चार जर्जर स्कूलों के मरम्मत के लिए सरकार ने जारी की राशि - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नये शिक्षा सत्र की शुरूआत होते ही स्कूलों की कमियां उभरने लगी हैं। बालोद जिले में कई स्कूल मौजूद हैं, जिनका निर्माण हुए कई साल हो चुके हैं। लेकिन उसकी मरम्मत अभी तक नहीं हो पाई है। इसके चलते बच्चों को पढ़ाई करने में कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। बच्चों की इसी समस्या को देखते हुए जिला पंचायत बालोद के उपाध्यक्ष तोमन साहू ने प्रदेश के शिक्षा मंत्री से चर्चा कर उन्हें अवगत कराया, जिसके बाद में अब बालोद जिले के चार स्कूलों के लिए सरकार ने राशि स्वीकृत कर दी है।

विज्ञापन


नये सिरे से बनेंगे ये चार स्कूल
जिला पंचायत उपाध्यक्ष तोमन साहू ने जब स्कूल शिक्षा मंत्री से चर्चा की और जिले के जर्जर स्कूलों के विषय में उनका ध्यानाकर्षण कराया। इसके बाद मंत्री ने तत्काल मामले को संज्ञान में लिया। इसके बाद बालोद जिले के शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल जगन्नाथपुर सांकरा, शासकीय हायर सेकण्डरी स्कूल पीपरछेड़ी, शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल गुरूर और शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल कमकापार इन चारों स्कूलों के लिए अलग-अलग 1 करोड़ 21 लाख रूपये स्कूल शिक्षा विभाग ने स्वीकृत किए हैं।
विज्ञापन


नये सिरे से बनेगा स्कूल
जिला पंचायत उपाध्यक्ष तोमन साहू ने सरकार की ओर से राशि स्वीकृत किए जाने के बाद सरकार का आभार जताया और कहा कि बालोद जिले के चार स्कूल जहां स्कूली बच्चों के पढ़ाई करने के लिए भवन ही नहीं था, जल्द अब बच्चों को सुविधा मिलने वाली है। क्योंकि सरकार की ओर से स्वीकृत राशि के बाद जर्जर स्कूल भवन को डिसमेंटल किया जाएगा, जिसके बाद नये सिरे से स्कूल भवन बनकर तैयार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आंदोलन का अपनाया था रास्ता
बीते वर्ष पीपरछेड़ी गांव के ग्रामीण स्कूली बच्चों के साथ स्कूल में तालाबंदी कर जर्जर स्कूल भवन को नये सिरे से तैयार करने की मांग की थी, जिसके बाद प्रशासन की ओर से महज आश्वासन ही मिल पाया था। इसके अलावा जगन्नाथपुर सांकरा के ग्रामीण भी स्कूल भवन की जर्जर स्थिति को लेकर प्रशासन से नाराज थे और आंदोलन की चेतावनी दी थी, लेकिन स्कूली बच्चों की समस्याओं को देखते हुए जिला पंचायत उपाध्यक्ष ने पहल की और आज सरकार की ओर से राशि स्वीकृत कर दी गई।


जिला पंचायत उपाध्यक्ष ने किया था निरीक्षण 
जैसे ही जिले के जर्जर स्कूलों की जानकारी जिला पंचायत उपाध्यक्ष तोमन साहू को लगी, उसके बाद से ही तोमन साहू सहित मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र साहू, अरुण साहू जिला पंचायत सदस्य पूजा साहू, जनपद सदस्य दमयंती हरदेल, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुरेश निर्मलकर शाला विकास एवं प्रबंधन समिति अध्यक्ष भूपत बघेल, ग्राम सरपंच लता बाई चुरेंद्र, ग्राम पंचायत पिपरछेड़ी सरपंच कृष्णा राम साहू, शाला प्रबंधन एवं विकास समिति अध्यक्ष श्रवण साहू, भाजपा महामंत्री पुनम चंद जैन, प्रीतम देशमुख ने स्कूलों का निरीक्षण कर जायजा लिया था और फिर स्कूल शिक्षा मंत्री से मुलाकात कर वस्तुस्थिति से अवगत कराया था। सरकार के इस फैसले के बाद ग्रामीणों और स्कूली बच्चों में हर्ष है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed