फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   restaurant owner killed by employees for not giving leave in raipur

Raipur: रेस्टोरेंट कारोबारी की हत्या, दिवाली पर छुट्टी नहीं दी तो कर्मचारियों ने डंडे से पीट-पीट कर मार डाला

Wed, 26 Oct 2022 09:59 AM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Wed, 26 Oct 2022 09:59 AM IST
सार

पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि अजय ने कई महीनों से उनका वेतन नहीं दिया था। जब भी मांगते तो झगड़ा होता। दिवाली पर भी छुट्टी मांगने पर नहीं दी, रुपए भी नहीं दिए। उल्टा उन्हें डंडे से मारा। इस पर उनको गुस्सा आ गया और वही डंडा छीनकर उन्होंने अजय की पीट-पीट कर हत्या कर दी। 

विज्ञापन
restaurant owner killed by employees for not giving leave in raipur
रेस्टोरेंट संचालकअजय गोस्वामी (फाइल फोटो) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक रेस्टोरेंट कारोबारी की हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में रेस्टोरेंट के ही दो कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए कर्मचारियों ने दिवाली की छुट्टी नहीं दिए जाने पर संचालक को पीट-पीट कर मार डाला। इसके बाद वहां से भाग निकले। पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को आधे घंटे में ही पकड़ लिया। मालमा माना थाना क्षेत्र का है। 
विज्ञापन


पैसों के लेनदेन को लेकर हुआ था विवाद
जानकारी के मुताबिक, तेलीबांधा क्षेत्र में वीआईपी रोड के पास अजय गोस्वामी (45) का महाराजा मैगी प्वाइंट के नाम से रेस्टोरेंट है। कारोबारी अजय गोस्वामी की टेमरी इलाके में हत्या की गई है। बताया जा रहा है कि रेस्टोरेंट में मध्य प्रदेश निवासी सागर सिंह सैयाम और ओडिशा निवासी चिन्मय साहू काम करते थे। दिवाली की छुट्टी और पैसों के लेनदेन को लेकर कुछ दिनों से दोनों का रेस्टोरेंट संचालक से विवाद चल रहा था। 
विज्ञापन




हत्या के बाद भाग रहे आरोपी बस स्टैंड से पकड़े गए
आरोप है कि दोनों कर्मचारियों का मंगलवार को भी अजय गोस्वामी से विवाद हुआ। इसके बाद दोनों ने डंडे से पीट-पीट कर अजय की हत्या कर दी। लोगों ने वारदात होते देखी तो पुलिस को सूचना दी। हालांकि तब तक दोनों आरोपी वहां से भाग चुके थे। इस पर पुलिस ने आसपास के थानों और रेलवे स्टेशन व बस स्टैंड पर अलर्ट किया। दोनों आरोपियों को भाठागांव बस स्टैंड के पास से पकड़ लिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लूट के 10 हजार रुपए भी आरोपियों से बरामद
पुलिस ने आरोपियों के पास से रेस्टोरेंट से लूटे गए 10 हजार रुपए भी बरामद किए हैं। पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि अजय ने कई महीनों से उनका वेतन नहीं दिया था। जब भी मांगते तो झगड़ा होता। दिवाली पर भी छुट्टी मांगने पर नहीं दी, रुपए भी नहीं दिए। उल्टा उन्हें डंडे से मारा। इस पर उनको गुस्सा आ गया और वही डंडा छीनकर उन्होंने अजय की पीट-पीट कर हत्या कर दी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed