फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   RDA again extended date you can amount deposit this date

RDA ने फिर बढ़ाई डेट: अब इस तारीख तक कर सकते हैं सरचार्ज राशि जमा

Tue, 18 Apr 2023 12:27 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Tue, 18 Apr 2023 12:27 PM IST
सार

रायपुर विकास प्राधिकरण में सरचार्ज में 30 से 50 प्रतिशत की छूट दी जा रही है। सरचार्ज में छूट की अवधि को बढ़ाकर अब 30 अप्रैल तक कर दिया गया है। प्राधिकरण ने पिछले महीने से एक अतिरिक्त कैश काउन्टर बनाया गया था।

विज्ञापन
RDA again extended date you can amount deposit this date
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

रायपुर विकास प्राधिकरण में सरचार्ज में 30 से 50 प्रतिशत की छूट दी जा रही है। सरचार्ज में छूट की अवधि को बढ़ाकर अब 30 अप्रैल तक कर दिया गया है। प्राधिकरण ने पिछले महीने से एक अतिरिक्त कैश काउन्टर बनाया गया था। इसमें राशि जमा करने की सुविधा बढ़ाई गई है। कैश कॉउन्टर में शाम 5:30 बजे तक नगद, चेक और ड्रॉफ्ट के माध्यम से भुगतान कर सकते हैं। 

विज्ञापन


प्राधिकरण के अध्यक्ष सुभाष धुप्पड़, उपाध्यक्ष द्वय सूर्यमणि मिश्रा और शिव सिंह ठाकुर, संचालक मंडल के सदस्य राजेन्द्र पप्पू बंजारे, ममता रॉय, हिरेद्र देवांगन, मुकेश साहू, और चन्द्रवती साहू ने जनता की बार-बार आ रही मांग को स्वीकार किया है। बकाया राशि पर सरचार्ज की राशि के भुगतान को 30 अप्रैल तक बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

 
तय बैंकों में ऑनलाइन जमा करें
प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी धर्मेश साहू ने कहा कि आवंटितियों की सुविधा के साथ उनकी आर्थिक बचत की सुविधा के लिए तारीख बढ़ाई गई है। उन्होंने कहा कि आवंटित बकाया राशि का भुगतान योजनावार निर्धारित बैंकों में ऑनलाइन भी जमा कर सकते हैं। बता दें कि राशि 30 अप्रैल रात 12 बजे के पहले खाते में जमा होने पर ही सरचार्ज में छूट का लाभ मिलेगा। बैंक खातों के संबंध में फ्लैट्स और भूखंड के आवंटन पत्र में जानकारी दी गई है। इसकी जानकारी आरडीए की वेबसाइट https://rda.cgstate.gov.in पर भी देख सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed