{"_id":"64ba692f399494f7590ba3c9","slug":"rajnandgaon-youth-died-due-to-lightning-2023-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh : आकाशीय बिजली की चपेट में आकर एक युवक की मौत, दो की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh : आकाशीय बिजली की चपेट में आकर एक युवक की मौत, दो की हालत गंभीर
Fri, 21 Jul 2023 04:47 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव
अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव
Published by: श्याम जी.
Updated Fri, 21 Jul 2023 04:47 PM IST
सार
आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक की मौत हो गई। वहीं, अन्य 2 लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में कराया गया है। दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है.
विज्ञापन
आकाशीय बिजली से मौत
- फोटो : Social media
विस्तार
राजनांदगांव जिले में पिछले दो दिनों से रुक-रुककर बारिश हो रही है। आंधी-तूफान के कारण शुक्रवार सुबह बारिश के दौरान बिजली कड़की और आकाशीय बिजली की चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गई। वहीं, उसके साथ मछली पकड़ रहे अन्य दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को इलाज के लिए शासकीय मेडिकल कॉलेज भर्ती कराया गया है। दोनों युवकों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
सीएसपी अमित पटेल ने बताया कि लालबाग थाना क्षेत्र के नाथूनवा गांव में निवासी अजय यादव (19) गांव के ही रहने चंपालाल और मोहनलाल के साथ तालाब में मछली पकड़ने गए थे। तीनों मछली पकड़ रहे थे, तभी आकाशीय बिजली गिरने से उसकी चपेट में आ गए। इस दौरान अजय की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, मोहनाल और चंपालाल गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन