फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur News ›   Today ED called Vinod Verma family for questioning

Raipur: आज ईडी ने पूछताछ के लिए सीएम के राजनीतिक सलाहकार विनोद वर्मा के परिवार और उनके बहनोई को बुलाया

Wed, 06 Sep 2023 03:39 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 06 Sep 2023 03:39 PM IST
सार

सलाहकार विनोद वर्मा ने बताया कि ईडी ने कल गुरुवार को उनकी पत्नी जया को बुलाया है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि केंद्र सरकार के इशारे पर एजेंसियां चाहे, जो कर लें वे भूपेश बघेल और उनकी टीम के हौसले नहीं तोड सकती हैं।

विज्ञापन
Today ED called Vinod Verma family for questioning
विनोद वर्मा परिवार के साथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के राजनीतिक सलाहकार विनोद वर्मा के परिवार को आज ईडी ने पूछताछ के लिए बुलाया। उन्होंने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी साझा की हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा है कि ईडी ने अब मेरे परिवार को बुला लिया है। मैं दोनों बेटों पुनर्वसु, तथागत और बहनोई तुकेंद्र वर्मा को ईडी के दफ्तर छोड़ आया हूं।

विज्ञापन


सलाहकार विनोद वर्मा ने बताया कि ईडी ने कल गुरुवार को उनकी पत्नी जया को बुलाया है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि केंद्र सरकार के इशारे पर एजेंसियां चाहे, जो कर लें वे भूपेश बघेल और उनकी टीम के हौसले नहीं तोड सकती हैं। वर्मा में सोशल मीडिया पर लिखा कि चुनाव जांच एजेंसियों के भरोसे नहीं जीता जा सकता है।

विज्ञापन

 

इससे पहले भी विनोद वर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस लेकर ईडी के छापे पर अपनी प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने कहा था कि मैंने अपने घर से बरामद सोने के सभी बिल पेश कर दिए हैं। फिर भी ईडी ने यह कहते हुए सारा सोना जब्त कर लिया कि यह सत्यापित करने के लिए आपके पास कोई पुख्ता सबूत नहीं है कि सोना कहां से खरीदा गया था। वे आईपीसी और सीआरपीसी को फिर से परिभाषित कर रहे हैं। वर्मा ने ईडी पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा था कि ये मेरे घर डकैती है, लूट है। मैं पुख्ता आधार पर ये कह रहा हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed