Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   chhattisgarh e challan online payment facility started

छत्तीसगढ़: अब घर बैठे भर सकेंगे ट्रैफिक ई-चालान, परिवहन विभाग ने शुरू की ऑनलाइन भुगतान सुविधा

Wed, 25 Nov 2026 04:10 PM IST
अमन कोशले न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Wed, 25 Nov 2026 04:10 PM IST
सार

परिवहन विभाग ने ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर जारी ई-चालान के ऑनलाइन भुगतान की सुविधा शुरू की है। अब वाहन चालक echallan.parivahan.gov.in पोर्टल पर जाकर घर बैठे मोबाइल या कंप्यूटर से जुर्माना जमा कर सकेंगे।

विज्ञापन
chhattisgarh e challan online payment facility started
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ परिवहन विभाग ने वाहन चालकों को राहत प्रदान करते हुए यातायात नियमों के उल्लंघन पर जारी होने वाले ई-चालान का जुर्माना जमा करने के लिए ऑनलाइन भुगतान की व्यवस्था शुरू की है। इस सुविधा के माध्यम से वाहन मालिक अब घर बैठे अपने मोबाइल अथवा कंप्यूटर के जरिये चालान भर सकेंगे।
विज्ञापन


इस नई व्यवस्था से जुर्माना जमा करने की प्रक्रिया आसान होने के साथ-साथ वाहन मालिकों के समय की भी बचत होगी। अब चालान भरने के लिए लोगों को कार्यालयों के चक्कर लगाने और लंबी कतारों में खड़े होने से मुक्ति मिलेगी।
विज्ञापन


ऑनलाइन भुगतान की प्रक्रिया
वाहन चालक ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से अपने वाहन का चालान जांच सकते हैं और भुगतान कर सकते हैं। इसके लिए वाहन चालकों को आधिकारिक ई-चालान पोर्टल https://echallan.parivahan.gov.in पर जाना होगा। पोर्टल पर वाहन नंबर, चालान नंबर अथवा उपलब्ध अन्य विवरण दर्ज करने के बाद स्क्रीन पर चालान से संबंधित पूरी जानकारी दिखाई देगी। चालान का ब्योरा देखने के पश्चात संबंधित चालान का चयन करके भुगतान विकल्प पर जाना होगा। इसके बाद उपलब्ध डिजिटल भुगतान माध्यम का उपयोग करके जुर्माना जमा किया जा सकेगा। जुर्माना जमा होने पर चालान की रसीद को डाउनलोड या सेव करके सुरक्षित रखा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डिजिटल व्यवस्था से सुविधा
पहले ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर चालान कटने के बाद चालकों को भुगतान प्रक्रिया पूरी करने के लिए विभिन्न माध्यमों का सहारा लेना पड़ता था और अतिरिक्त समय निकालना पड़ता था। इस व्यवस्था का मुख्य उद्देश्य वाहन चालकों को सुविधाजनक भुगतान विकल्प उपलब्ध कराना तथा चालान निपटान की प्रक्रिया को सरल बनाना है। डिजिटल भुगतान व्यवस्था लागू होने से चालान संबंधी सभी रिकॉर्ड ऑनलाइन उपलब्ध रहेंगे। इससे वाहन चालकों को अपनी भुगतान स्थिति जांचने तथा रसीद सुरक्षित रखने में काफी आसानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed