फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur News ›   PM Modi will talk to the children of Maa Kalyanika Public School, the children are also very excited

Mann Ki Baat: मां कल्याणिका पब्लिक स्कूल के बच्चों से मन की बात करेंगे पीएम मोदी, बच्चे भी काफी उत्साहित

Sat, 21 Jan 2023 11:50 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 21 Jan 2023 11:50 AM IST
सार

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर रविवार को देश के समसामयिक विषयों पर अपने कार्यक्रम मन की बात में चर्चा करते हैं। इस रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्कूली छात्र-छात्राओं से अपनी मन की बात को साझा करेंगे। प्रधानमंत्री करीब दस स्कूल के बच्चो से शिक्षा को लेकर चर्चा करेंगे और उन्हें मार्गदर्शन देंगे।

विज्ञापन
PM Modi will talk to the children of Maa Kalyanika Public School, the children are also very excited
मां कल्याणिका पब्लिक स्कूल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मन की बात कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के गौरेला पेण्ड्रा मरवाही जिले के गौरेला में स्थित मां कल्याणिका पब्लिक स्कूल के बच्चों से मन की बात करेंगे। बच्चों को शिक्षा के महत्व और अन्य बातों को ग्रहण करने का मूल मंत्र देंगे। इसके लिए प्रबंधन द्वारा तैयारी की जा रही है। वहीं, बच्चे भी काफी उत्साहित हैं। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़-जोगी (जेसीसीजे) के प्रदेश अध्यक्ष ने ट्वीटर हैंडल पर इस बात को शेयर किया है।
विज्ञापन


देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर रविवार को देश के समसामयिक विषयों पर अपने कार्यक्रम मन की बात में चर्चा करते हैं। इस रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्कूली छात्र-छात्राओं से अपनी मन की बात को साझा करेंगे। प्रधानमंत्री करीब दस स्कूल के बच्चो से शिक्षा को लेकर चर्चा करेंगे और उन्हें मार्गदर्शन देंगे।
विज्ञापन


महत्वपूर्ण बात यह है कि प्रधानमंत्री कार्यालय के द्वारा जिन स्कूलों का चयन किया गया है उसमें गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के गौरेला में स्थित मां कल्याणिका पब्लिक स्कूल  भी शामिल है। स्कूलों के छात्रों को प्रधानमंत्री से चर्चा करने का मौका मिलेगा। ऐसे में छत्तीसगढ़ के एक छोटे से नवनिर्मित जिला स्कूल का नाम चयनित होना गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के लिए गर्व की बात है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं मां कल्याणिका स्कूल की प्रिंसिपल्स से जब इस बारे में बात की गई तो उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया। साथ ही अपने आप को बहुत गौरवान्वित महसूस किया है। वहीं जेसीसीजे के प्रदेश अध्यक्ष ने भी अपने ट्विटर हैंडल पर बच्चों से प्रधानमंत्री के मन की बात के लिए चयन किए जाने पर आभार व्यक्त किया। 

कोटा विधायक ने कोटा विधानसभा के दो स्कूल के चयन पर प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया। रेणु जोगी ने लिखा कि यह व्यक्तिगत रूप से मेरे लिए बहुत हर्ष का विषय है कि मेरी विधानसभा के इन दो स्कूलों के नाम मन की बात कार्यक्रम में संवाद के लिए शामिल किए गए हैं। दोनों ही संस्था इस इलाके में शिक्षा के क्षेत्र में सराहनीय कार्य कर रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार को भी इनसे सीख लेनी चाहिए, ताकि पूरे छत्तीसगढ़ के बच्चों को उत्कृष्ट शिक्षा मिल सके। वहीं इसके अलावा 27 जनवरी को दिल्ली के तालकटोरा इनडोर स्टेडियम में परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छात्रों का मनोबल बढ़ाने और उन्हें स्ट्रेस फ्री रहने के टिप्स देंगे। इस कार्यक्रम से देश के अन्य राज्यों के बच्चे वर्चुअल माध्यम से जुड़ेंगे। यह कार्यक्रम न सिर्फ बच्चों बल्कि शिक्षकों और अभिभावकों के लिए भी प्रेरणादायक साबित हो रहा है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed