फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur News ›   NEET; Raipur's Saransh Patel topped Chhattisgarh in NEET

पिता और भाई के सहयोग ने बनाया डॉक्टर: नीट में सारांश पटेल बने छत्तीसगढ़ टॉपर, बताए सफलता के तीन मंत्र

Wed, 14 Jun 2023 05:11 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Wed, 14 Jun 2023 05:11 PM IST
सार

सारांश पटेल ने बताया कि कोचिंग के साथ-साथ उनके पिता और बड़े भाई उनकी पढ़ाई में मदद करते थे। सारांश रोजाना आठ से 10 घंटे की पढ़ाई का टारगेट लेकर चलते थे। इस बीच उनकी मां उन्हें पढ़ाई के लिए मोटिवेट करती थी। 

विज्ञापन
NEET; Raipur's Saransh Patel topped Chhattisgarh in NEET
अपने माता-पिता और भाई के साथ सारांश। - फोटो : संवाद

विस्तार

नीट के परीक्षा परिणाम मंगलवार देर शाम जारी कर दिए गए। छत्तीसगढ़ में इस साल से 42130 स्टूडेंट्स ने फॉर्म भरे थे। इनमें से 41196 ने परीक्षा दी थी और 17610 स्टूडेंट्स पास हुए हैं। इनमें रायपुर के सारांश पटेल ने छत्तीसगढ़ में टॉप किया है। सारांश को 690 अंक मिले हैं और ऑल इंडिया रैंकिंग 824 है। पहले ही प्रयास में सफलता हासिल करने वाले सारांश ने नए परीक्षार्थियों के लिए तीन मंत्र भी बताए हैं। 

विज्ञापन

सारांश पटेल ने बताया कि कोचिंग के साथ-साथ उनके पिता और बड़े भाई उनकी पढ़ाई में मदद करते थे। उनके पिता रेलवे में इंजीनियर हैं। बड़े भाई सानिध्य एनआईटी के आईटी ब्रांच से इंजीनियरिंग कर रहा है। उनका भाई फिजिक्स केमिस्ट्री जैसे विषयों में सहायता करते थे। सारांश रोजाना आठ से 10 घंटे की पढ़ाई का टारगेट लेकर चलते थे। इस बीच उनकी मां उन्हें पढ़ाई के लिए मोटिवेट करती थी। 
विज्ञापन


सारांश ने सफलता के बताए टिप्स 

  • जो डॉक्टर बनना चाहते हैं और नीट पास करने की सोचते हैं, उन्हें बोर्ड परीक्षा के साथ-साथ इसकी भी तैयारी करनी चाहिए। दोनों का सिलेबस लगभग समान होता है। 
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • विषय का रिविजन करना भी अनिवार्य है।
  • अधिक से अधिक क्वेश्चन पेपर को सॉल्व करना और मॉक टेस्ट देना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed