फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur News ›   It will be easy to go home on Rakhi, special train will run between Durg-Raigarh from August 27

यात्रियों के लिए राहत की खबर: राखी पर घर जाना होगा आसान, दुर्ग-रायगढ़ के बीच 27 अगस्त से दौड़ेगी स्पेशल ट्रेन

Wed, 26 Aug 2026 02:23 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Wed, 26 Aug 2026 02:23 PM IST
सार

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल ने दुर्ग और रायगढ़ के बीच रक्षाबंधन पैसेंजर स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह विशेष ट्रेन 27 से 29 अगस्त 2026 तक संचालित होगी।

विज्ञापन
It will be easy to go home on Rakhi, special train will run between Durg-Raigarh from August 27
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रक्षाबंधन के मौके पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने अतिरिक्त यात्री सुविधा देने की तैयारी की है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल ने दुर्ग और रायगढ़ के बीच रक्षाबंधन पैसेंजर स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह विशेष ट्रेन 27 से 29 अगस्त 2026 तक संचालित होगी। त्योहार के दौरान ट्रेनों में बढ़ने वाली भीड़ के बीच इस स्पेशल ट्रेन से दुर्ग, भिलाई, रायपुर, तिल्दा-नेवरा, भाटापारा, बिलासपुर, जांजगीर-चांपा, चांपा, सक्ती, खरसिया और रायगढ़ समेत रास्ते के कई स्टेशनों के यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन


रेलवे के मुताबिक विशेष यात्री ट्रेन में कुल 10 आईसीएफ कोच लगाए जाएंगे। इनमें 8 सामान्य श्रेणी के कोच और 2 एसएलआरडी कोच शामिल होंगे। इससे सामान्य यात्रियों को त्योहार के दौरान अतिरिक्त यात्रा विकल्प मिल सकेगा।
विज्ञापन


सुबह दुर्ग से रवाना, शाम को रायगढ़ पहुंचेगी
गाड़ी संख्या 08834 दुर्ग-रायगढ़ पैसेंजर स्पेशल सुबह 10:30 बजे दुर्ग से रवाना होगी और लगभग 19:00 बजे रायगढ़ पहुंचेगी। ट्रेन भिलाई नगर, भिलाई पावर हाउस, भिलाई, देवबलोदा चरोदा, कुम्हारी, सरोना, सरस्वती नगर और रायपुर सहित कई स्टेशनों पर ठहरेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रायपुर स्टेशन पर ट्रेन के पहुंचने का निर्धारित समय 11:25 बजे है। इसके बाद यह डब्ल्यूआरएस, उरकुरा, मांढर, सिलियारी, बैकुंठ और तिल्दा-नेवरा होते हुए भाटापारा पहुंचेगी। आगे ट्रेन निपानिया, दागोरी, बिल्हा, चक्करभाटा, दाधापारा और बिलासपुर में 14:45 बजे पहुंचेगी। इसके बाद गतौरा, जयरामनगर, अकलतरा, जांजगीर-नैला, चांपा, सारागांव-देवरी, सक्ती, जारडीह, खरसिया, रॉबर्टसन, भूपदेवपुर और किरोड़ीमल नगर होते हुए शाम 7 बजे रायगढ़ पहुंचेगी।


रक्षाबंधन के दौरान बड़ी संख्या में लोग अपने परिवार और रिश्तेदारों के घर जाते हैं। ऐसे में नियमित ट्रेनों में यात्रियों का दबाव बढ़ जाता है। रेलवे की यह विशेष व्यवस्था यात्रियों के लिए अतिरिक्त विकल्प उपलब्ध कराएगी और त्योहार के दौरान यात्रा को कुछ हद तक आसान बनाने में मदद करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed