फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh Chief Minister Sai retorts, claiming it's an attempt for political gain

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के आदिवासी आंदोलन पर घमासान: मुख्यमंत्री साय का पलटवार, बोले- राजनीतिक लाभ की कोशिश

Wed, 26 Aug 2026 06:32 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Wed, 26 Aug 2026 06:32 PM IST
सार

जल-जंगल-जमीन के मुद्दे पर कांग्रेस के आंदोलन के ऐलान से छत्तीसगढ़ की सियासत गरमा गई है। सीएम साय ने कांग्रेस पर राजनीतिक लाभ के लिए आदिवासी मुद्दा उठाने का आरोप लगाया।

विज्ञापन
Chhattisgarh Chief Minister Sai retorts, claiming it's an attempt for political gain
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रांत भूरिया ने छत्तीसगढ़ में जल, जंगल और जमीन के अधिकारों को लेकर बड़े आंदोलन की घोषणा की है। रायपुर में आदिवासी कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी और जिलाध्यक्षों की बैठक के बाद विक्रांत भूरिया ने दावा किया कि राज्य में जल्द ही कुछ बड़ा होने वाला है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में आदिवासियों से उनके सांविधानिक और प्राकृतिक अधिकार छीने जा रहे हैं, जिसके खिलाफ पार्टी अब व्यापक स्तर पर संघर्ष की तैयारी कर रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कांग्रेस के दावे को राजनीतिक पैंतरेबाजी बताया।
विज्ञापन


आदिवासी कांग्रेस के पदाधिकारियों और जिलाध्यक्षों की बैठक में आदिवासी क्षेत्रों में संगठन को मजबूत करने और समाज के हितों की रक्षा के लिए आंदोलन की रूपरेखा तथा ब्लूप्रिंट तैयार किया गया। विक्रांत भूरिया ने कहा कि जल, जंगल और जमीन का विषय आदिवासी समाज के अस्तित्व से सीधे जुड़ा हुआ है। आदिवासियों के अधिकारों की इस लड़ाई में कांग्रेस नेता राहुल गांधी स्वयं शामिल होकर आंदोलन की अगुआई करेंगे। कांग्रेस लगातार आदिवासियों की आवाज उठाती रहेगी।
विज्ञापन


कांग्रेस की घोषणा और बैठक पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि कांग्रेस ने अपने लंबे शासनकाल के दौरान कभी भी अनुसूचित जनजाति वर्ग के विकास पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया। उन्होंने कहा कि देश में पहली बार पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में अनुसूचित जनजाति मंत्रालय की स्थापना की गई थी। वर्तमान में देश के सर्वोच्च पद पर द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति के रूप में आसीन हैं, जो भारतीय जनता पार्टी की आदिवासी कल्याण के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री साय ने कहा कि भाजपा सरकारों ने आदिवासी वर्ग के उत्थान के लिए कई योजनाएं शुरू की हैं और उनके सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि जिस दल ने अपने कार्यकाल में आदिवासियों के हितों को कभी प्राथमिकता में शामिल नहीं किया, उसका आज आदिवासी अधिकारों की बात करना केवल राजनीतिक रणनीति का हिस्सा है। साय ने आरोप लगाया कि कांग्रेस केवल राजनीतिक लाभ उठाने के लिए आदिवासी मुद्दों को उठाने का ढोंग कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed