{"_id":"6a8ee084fc534db3220cf904","slug":"former-public-service-commission-chairman-sonwani-s-health-deteriorates-in-jail-hospitalized-pacemaker-fitte-2026-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: लोक सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष सोनवानी की जेल में बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती; पेसमेकर लगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: लोक सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष सोनवानी की जेल में बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती; पेसमेकर लगाया
Wed, 26 Aug 2026 06:20 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Wed, 26 Aug 2026 06:20 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष और सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी टामन सिंह सोनवानी की जेल में तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें रायपुर के आंबेडकर अस्पताल स्थित एडवांस कार्डियक इंस्टीट्यूट में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
लोक सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष सोनवानी की जेल में बिगड़ी तबीयत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष और सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी टामन सिंह सोनवानी की जेल में तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें रायपुर के आंबेडकर अस्पताल स्थित एडवांस कार्डियक इंस्टीट्यूट में भर्ती कराया गया। दिल की धड़कन अत्यधिक धीमी होने पर डॉक्टरों की निगरानी में उपचार के बाद उनकी स्थिति अब नियंत्रण में बताई जा रही है। भर्ती में गड़बड़ियों की जांच के चलते सोनवानी वर्तमान में न्यायिक हिरासत के तहत जेल में बंद हैं।
चिकित्सकों के अनुसार ब्रेडीकार्डिया की स्थिति के कारण सोनवानी के हृदय की धड़कन सामान्य से काफी धीमी हो गई थी। उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाकर एडवांस कार्डियक इंस्टीट्यूट में भर्ती कराया गया। करीब 24 घंटे तक गहन चिकित्सकीय निगरानी में रखने के बाद डॉक्टरों ने संभावित हृदयघात की आशंका को देखते हुए पेसमेकर लगाया। एक सप्ताह से वह अस्पताल में ही हैं।
सिंह सोनवानी पर भर्ती प्रक्रिया में भारी अनियमितता बरतने और भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप हैं। केंद्रीय जांच ब्यूरो ने लगभग दो वर्ष पहले सोनवानी को गिरफ्तार किया था। जांच एजेंसी का आरोप है कि उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान अपने करीबी रिश्तेदारों, कांग्रेस नेताओं और अधिकारियों के कुल 18 रिश्तेदारों को आयोग के माध्यम से नौकरियां दिलाईं। सीबीआई की पड़ताल में सामने आया कि डिप्टी कलेक्टर और डीएसपी जैसे महत्वपूर्ण पदों पर चयन को प्रभावित करने के लिए कथित तौर पर अवैध लेन-देन किया गया था, जिसके महत्वपूर्ण साक्ष्य मिले हैं।
विज्ञापन
सीजीपीएससी भर्ती घोटाले में धनशोधन से जुड़े पहलुओं की जांच प्रवर्तन निदेशालय कर रहा है। जांच एजेंसियां भर्ती प्रक्रिया में गड़बड़ी, अभ्यर्थियों के चयन, पेपर लीक और वित्तीय लेन-देन से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही हैं। फिलहाल सोनवानी का इलाज कार्डियक विशेषज्ञों की देखरेख में चल रहा है।