{"_id":"64896e131b8c3d40db07a4d6","slug":"former-minister-brijmohan-agrawal-targeted-chhattisgarh-congress-over-singhdeo-statement-in-raipur-2023-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"'दिल की बात जुबान पर आ गई': पूर्व मंत्री बृजमोहन बोले- सिंहदेव को पता है अगली बार कांग्रेस की सरकार नहीं बनेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'दिल की बात जुबान पर आ गई': पूर्व मंत्री बृजमोहन बोले- सिंहदेव को पता है अगली बार कांग्रेस की सरकार नहीं बनेगी
Wed, 14 Jun 2023 01:06 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Wed, 14 Jun 2023 01:06 PM IST
सार
बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि सवाल यह भी है कि राजा ने जनता को जुबान दी थी। वादा किया था, लेकिन आज वो न वादा पूरा कर रहे हैं और न करवा रहे, न ही कोई कदम उठा रहे। उन्होंने कहा कि लगता है टीएस असमंजस में हैं।
विज्ञापन
बृजमोहन अग्रवाल, विधायक, रायपुर दक्षिण
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि, टीएस सिंहदेव को पता है कि अगली बार प्रदेश में कांग्रेस की सरकार नहीं बनेगी। इसलिए उन्होंने सरकार बनने की बात पर संदेह जताया। यह उनके दिल की बात थी, जो जुबाान तक आ गई। ऐसा एक बार नही पच्चीसों बार आई है। बाद में जब उनकी पार्टी का दबाव पड़ता है तो कह देते हैं मैं कांग्रेसी हूं, मैं तो चाहूंगा कांग्रेस की सरकार बने। स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव के बयान पर विधायक बृजमोहन प्रतिक्रिया दे रहे थे।
विज्ञापन
असली राजा अपमान बर्दाश्त नहीं करता
पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने तंज कसते हुए कहा कि, असली राजा अपमान बर्दाश्त नहीं करता है। आज टीएस सिंहदेव के साथ जो कुछ भी हो रहा है, सब देख रहे हैं। कहा कि यह समझ से परे है कि वो अपमान बर्दाश्त क्यों कर रहे हैं? आखिर मजबूरी क्या है? टीएस सिंहदेव कांग्रेस के जनघोषणा पत्र समिति के अध्यक्ष रहे हैं। अग्रवाल ने कहा कि लोग जब उनसे मिलने जाते है और वादों पर सवाल करते है, तो सिंहदेव का जवाब होता है कि मेरे हाथों में मांगों को पूरा करना नहीं है।
विज्ञापन
साबित हो गया, जुबान के पक्के राजा नहीं हैं
बृजमोहन ने राज्य सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि निश्चित रूप से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ की जनता के साथ वादाखिलाफी की है। शराबबंदी का वादा, सभी बोराजगारों को भत्ता देने जैसे कई वादे जन घोषणा पत्र में किए गए थे। सिंहदेव राज परिवार की प्रतिष्ठा प्रदेश में रही है। इसलिए जनता ने उनके बनाए जन घोषणापत्र पर भरोसा जताया था। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता की आज भरोसा पूरी तरह से टूट गया और यह साबित हो गया है कि वो जुबान के पक्के राजा नहीं हैं।
विज्ञापन