{"_id":"66c68960d091310e220d46d6","slug":"chhattisgarh-pigeon-did-not-fly-on-august-15-sp-said-action-should-be-taken-against-those-responsible-2024-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh : 15 अगस्त पर कबूतर नहीं उड़ा, एसपी बोले-बीमार पक्षी पकड़ाया...जिम्मेदारों पर हो कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh : 15 अगस्त पर कबूतर नहीं उड़ा, एसपी बोले-बीमार पक्षी पकड़ाया...जिम्मेदारों पर हो कार्रवाई
Thu, 22 Aug 2024 06:13 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मुंगेली
अमर उजाला नेटवर्क, मुंगेली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 22 Aug 2024 06:13 AM IST
सार
एसपी ने कहा कि कबूतर के जमीन पर गिरने की घटना सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। यह घटना यदि मुख्य अतिथि और विधायक के हाथों होती तो स्थिति और भी अप्रिय होती।
विज्ञापन
तिरंगा राष्ट्रीय ध्वज file
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में 15 अगस्त के मुख्य आयोजन के दौरान एसपी गिरिजा शंकर जायसवाल का कबूतर नहीं उड़ने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की मांग की गई है। एसपी ने कलेक्टर को पत्र लिखकर कहा कि स्वतंत्रता दिवस के दिन ध्वजारोहण कार्यक्रम में बीमार कबूतर उड़ाने के लिए दिया गया था, जिस वजह से यह स्थिति पैदा हुई।
विज्ञापन
एसपी ने कहा कि कबूतर के जमीन पर गिरने की घटना सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। यह घटना यदि मुख्य अतिथि और विधायक के हाथों होती तो स्थिति और भी अप्रिय होती। इसके लिए जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन
दरअसल, स्वतंत्रता दिवस समारोह में एसपी जायसवाल का शांति के प्रतीक के तौर पर छोड़ा गया कबूतर उड़ नहीं पाया, जिसे लोग वेब सीरीज 'पंचायत' सीजन 3 से जोड़ते हुए वायरल कर रहे हैं।
विज्ञापन