Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Ambikapur News ›   Jashpur gets the gift of five big bridges: Rs 16.03 crore approved under PM Janman Yojana

जशपुर को मिली पांच बड़े पुलों की सौगात: पीएम जनमन योजना के तहत 16.03 करोड़ मंजूर

Wed, 25 Nov 2026 02:25 PM IST
अमन कोशले न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबिकापुर/रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबिकापुर/रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Wed, 25 Nov 2026 02:25 PM IST
सार

पीएम जनमन योजना के तहत जशपुर जिले के बगीचा विकासखंड में पांच बड़े पुलों के निर्माण के लिए 16 करोड़ 3 लाख 34 हजार रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति मिली है। इससे दूरस्थ जनजातीय क्षेत्रों में बारहमासी आवागमन की सुविधा बेहतर होगी।

विज्ञापन
Jashpur gets the gift of five big bridges: Rs 16.03 crore approved under PM Janman Yojana
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान (पीएम जनमन) के तहत जशपुर जिले को पांच बड़े पुलों के निर्माण की सौगात मिली है। राज्य शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने इन पुलों के निर्माण के लिए कुल 16 करोड़ 3 लाख 34 हजार रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति दी है। 
विज्ञापन


पीएम जनमन योजना के अंतर्गत वर्ष 2026-27 के बैच-I में भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय की ओर से 6 नवंबर 2026 को जारी पत्र के अनुसार छत्तीसगढ़ में 167 पुलों के निर्माण कार्यों को मंजूरी मिली है। इनमें जशपुर जिले के बगीचा विकासखंड के पांच बड़े पुल शामिल हैं। इन पुलों के निर्माण से विशेष रूप से दूरस्थ जनजातीय क्षेत्रों में आवागमन की सुविधा बेहतर होगी। ग्रामीण बसाहटों का मुख्य मार्गों से संपर्क मजबूत होगा।
विज्ञापन


बगीचा विकासखंड में होगा 290 मीटर कुल लंबाई के पांच पुलों का निर्माण
स्वीकृत कार्यों के तहत डंगरी से दरावाकोना मार्ग पर नाले में 60 मीटर लंबे पुल के निर्माण के लिए 3 करोड़ 56 लाख 23 हजार रुपये और जबला से नवापारा मार्ग पर नाले में 30 मीटर लंबे पुल के निर्माण के लिए 1 करोड़ 83 लाख 21 हजार रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी प्रकार कमरीमा मंझाटोली से खपरीडीह मार्ग पर नाले में 60 मीटर लंबे पुल के निर्माण के लिए 4 करोड़ 4 लाख 19 हजार रुपये, बगीचा-कांसाबेल मार्ग से जनकपुर पहुंच मार्ग पर नाले में 80 मीटर लंबे पुल के निर्माण के लिए 3 करोड़ 52 लाख 67 हजार रुपये और कुहापानी से बांसधार मार्ग पर नाले में 60 मीटर लंबे पुल के निर्माण के लिए 3 करोड़ 7 लाख 4 हजार रुपये की  स्वीकृति दी गई है।

बारहमासी संपर्क सुविधा से ग्रामीण विकास को मिलेगी गति
इन पुलों के निर्माण से बारिश में में नालों के कारण आवागमन बाधित होने की समस्या से ग्रामीणों को राहत मिलेगी। किसानों को अपनी कृषि उपज बाजार तक पहुंचाने, विद्यार्थियों को शिक्षण संस्थानों तक जाने और मरीजों को समय पर स्वास्थ्य केंद्रों और अस्पतालों तक पहुंचाने में सुविधा होगी। इसके साथ ही स्थानीय व्यापार, रोजगार एवं आजीविका संबंधी गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलने की संभावना है।

बेहतर सड़क संपर्क से दूरस्थ जनजातीय बसाहटों तक शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और आवश्यक सेवाओं की पहुंच भी आसान होगी। इन पुलों के निर्माण से ग्रामीण क्षेत्रों की सामाजिक एवं आर्थिक गतिविधियों को गति मिलेगी।


सभी स्वीकृत निर्माण कार्य निर्धारित राशि के अंतर्गत पूर्ण किए जाएंगे। तकनीकी स्वीकृति प्राप्त होने के पश्चात नियमानुसार निर्माण कार्य प्रारंभ किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed