फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur News ›   CGBSE 10th and 12th board exam results will be released tomorrow

CG : आज जारी होंगे CGBSE की 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट, सीएम विष्णुदेव साय करेंगे परिणामों की घोषणा

Wed, 07 May 2025 12:07 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर/भाटापारा
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर/भाटापारा Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 07 May 2025 12:07 AM IST
सार

CGBSE CG Board 10th and 12th Result 2025: बोर्ड द्वारा यह सूचना जारी की गई है कि सभी संबंधित स्कूलों को भी परिणाम की प्रति भेज दी जाएगी ताकि छात्र अपने संस्थानों से भी जानकारी प्राप्त कर सकें।

विज्ञापन
CGBSE 10th and 12th board exam results will be released tomorrow
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

CGBSE CG Board 10th and 12th Result 2025: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (सीजीबीएसई) की ओर से आयोजित 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के नतीजे आज (7 मई) दोपहर 3 बजे जारी किए जाएंगे। पहली बार परीक्षा परिणामों की घोषणा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय स्वयं सीएम हाउस करेंगे।

विज्ञापन


विद्यार्थी अपने परीक्षा परिणाम मंडल की आधिकारिक वेबसाइट https://cgbse.nic.in पर जाकर देख सकेंगे। इसके अलावा, परिणाम एसएमएस सेवा और अन्य पोर्टल्स के माध्यम से भी उपलब्ध रहेंगे।
विज्ञापन


बोर्ड की ओर से यह सूचना जारी की गई है कि सभी संबंधित स्कूलों को भी परिणाम की प्रति भेज दी जाएगी ताकि छात्र अपने संस्थानों से भी जानकारी प्राप्त कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


10वीं में 2.40 लाख विद्यार्थियों ने दी थी परीक्षा
कक्षा 10वीं में 2,40,422 विद्यार्थी पंजीकृत हैं, जिसमें से 519 विद्यार्थियों को परीक्षा निरस्त किया गया है। वहीं परीक्षा के दौरान 16 नकल प्रकरण सामने आया है।  40 विद्यार्थियों का जांंच का प्रकरण है। इस तरह 575 विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम रोका जा सकता है।

12वीं में 3.28 लाख विद्यार्थी हुए थे पंजीकृत
कक्षा बारहवीं में 3,28,716 विद्यार्थी पंजीकृत हैं, जिसमें से 6163 विद्यार्थियों का परीक्षा निरस्त किया गया है। पच्चीस नकल प्रकरण बना है और वही पांच विद्यार्थी जांच प्रकरण के दायरे में हैं। इस तरह लगभग 6200 विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम रोका जा सकता है।


पिछले साल कुल इतना रहा पास प्रतिशत: CGBSE CG Board Result 2025
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) ने पिछले साल 2024 के कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणाम 9 मई को घोषित किए थे। पिछले साल कुल 2,61,077 छात्रों ने परीक्षा में भाग लिया था, जिनमें से 80.74% छात्र सफल रहे। लड़कियों ने 83.72% की सफलता दर के साथ लड़कों (76.91%) की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed