फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur News ›   CG: Head constable arrested while accepting a bribe of ₹20,000 to facilitate a settlement

सीजी: 18 लाख के निजी लोन विवाद में समझौता कराने के लिए मांगी रिश्वत, 20 हजार लेते प्रधान आरक्षक गिरफ्तार

Wed, 04 Nov 2026 06:36 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 04 Nov 2026 06:36 PM IST
सार

बसंतपुर थाने में तैनात प्रधान आरक्षक किशोर यादव को एसीबी ने 18 लाख रुपये के निजी लोन विवाद में समझौता कराने के नाम पर पांच लाख रुपये की रिश्वत मांगने और पहली किस्त के 20 हजार रुपये लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

 

विज्ञापन
CG: Head constable arrested while accepting a bribe of ₹20,000 to facilitate a settlement
एंटी करप्शन ब्यूरो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने 18 लाख रुपये के निजी लोन विवाद में समझौता कराने के एवज में रिश्वत मांगने वाले प्रधान आरक्षक को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। बसंतपुर थाने में तैनात प्रधान आरक्षक किशोर यादव ने प्रार्थी से पांच लाख रुपये की घूस मांगी थी। बुधवार को एसीबी की टीम ने उसे पहली किस्त के रूप में 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए मौके पर ही धर दबोचा। इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

विज्ञापन


निजी लोन के मामले में 18 लाख रुपये का विवाद चल रहा था। इस मामले को निपटाने और दोनों पक्षों के बीच समझौता कराने के नाम पर प्रधान आरक्षक किशोर यादव लगातार दबाव बना रहा था। उसने प्रार्थी गौरव अग्रवाल से पांच लाख रुपये की मांग की थी। रिश्वत की मांग से परेशान होकर प्रार्थी ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो में दर्ज कराई।
विज्ञापन


शिकायत के बाद एसीबी ने बिछाया जाल
प्रार्थी की शिकायत मिलने के बाद एसीबी की टीम ने सबसे पहले लगाए गए आरोपों का सत्यापन किया। प्राथमिक जांच में शिकायत सही पाए जाने पर आरोपी प्रधान आरक्षक को पकड़ने के लिए पूरी योजना तैयार की गई। तय रणनीति के अनुसार बुधवार को प्रार्थी 20 हजार रुपये लेकर आरोपी प्रधान आरक्षक के पास पहुंचा। जैसे ही प्रार्थी ने रिश्वत की रकम प्रधान आरक्षक किशोर यादव को सौंपी, आसपास पहले से मौजूद एसीबी की टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उसे रंगे हाथ पकड़ लिया। आरोपी के पास से रिश्वत की रकम बरामद कर ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढे़ं:  सौरभ आठ दिन की सीबीआई रिमांड पर, दिल्ली में होगी पूछताछ; ईडी भी कस्टडी लेने की तैयारी में

उप पुलिस अधीक्षक ने की कार्रवाई की पुष्टि
एंटी करप्शन ब्यूरो के उप पुलिस अधीक्षक राजेश चौधरी ने इस पूरी कार्रवाई की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि प्रार्थी गौरव अग्रवाल की शिकायत के आधार पर यह कार्रवाई की गई। एसीबी की टीम ने आरोपी प्रधान आरक्षक किशोर यादव को हिरासत में ले लिया है और उसके खिलाफ आगे की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed