Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur News ›   CG: Minor orchestrates his own kidnapping in bid to get a luxury car demands a ransom of lakhs from his father

सीजी: लग्जरी कार खरीदने की जिद में नाबालिग ने रची अपने ही अपहरण की साजिश, पिता से मांगी लाखों रुपये की फिरौती

Wed, 04 Nov 2026 06:46 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 04 Nov 2026 06:46 PM IST
सार

बिलासपुर में लग्जरी कार खरीदने की चाहत में एक नाबालिग ने अपने ही अपहरण का नाटक रच दिया। उसने पिता के मोबाइल पर संदेश भेजकर पांच लाख रुपये की फिरौती मांगी। पुलिस जांच में अपहरण की पूरी कहानी झूठी निकली।

विज्ञापन
CG: Minor orchestrates his own kidnapping in bid to get a luxury car demands a ransom of lakhs from his father
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिलासपुर जिले में एक नाबालिग लड़के ने महंगी लग्जरी कार खरीदने का अपना शौक पूरा करने के लिए अपने ही अपहरण की झूठी पटकथा लिख दी। किशोर ने खुद के अपहरण का नाटक रचते हुए अपने पिता के मोबाइल पर संदेश भेजकर पांच लाख रुपये की फिरौती मांग ली। बेटे के अपहरण और पांच लाख रुपये की फिरौती से जुड़ा संदेश मिलते ही पूरे परिवार में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। अनहोनी की आशंका से घबराए परिजनों ने बिना देर किए मामले की सूचना बिलासपुर पुलिस को दी। पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की, लेकिन पड़ताल आगे बढ़ते ही पूरा मामला झूठी कहानी निकला।

विज्ञापन


कार की जिद में बनाई योजना
प्राप्त जानकारी के अनुसार, नाबालिग लड़का लंबे समय से एक महंगी लग्जरी कार खरीदने की इच्छा रख रहा था। उसने अपने परिजनों के सामने कार खरीदने की जिद रखी, लेकिन जब उसकी यह मांग पूरी नहीं हो सकी, तो उसने एक खतरनाक रास्ता चुनने का फैसला किया। कार हासिल करने के अपने इस जुनून को पूरा करने के लिए उसने अपने ही घर वालों को डराने की योजना बनाई। उसने सोचा कि अपहरण का डर दिखाकर वह अपने पिता से बड़ी रकम वसूल कर लेगा और उससे अपनी मनपसंद कार खरीद लेगा। इसी सोच के तहत उसने पूरी साजिश रची।
विज्ञापन


पढ़ें: धान खरीदी से पहले बलरामपुर प्रशासन सख्त, यूपी-झारखंड से अवैध धान लाने वालों पर कार्रवाई, कई वाहन जब्त
विज्ञापन
विज्ञापन


फिरौती के संदेश से मचा हड़कंप
नाबालिग ने अपनी योजना पर अमल करते हुए पिता के मोबाइल फोन पर एक संदेश भेजा। इस संदेश में उसने लिखा कि उनके बेटे का अपहरण कर लिया गया है और यदि वे उसकी सुरक्षित रिहाई चाहते हैं, तो उन्हें पांच लाख रुपये की फिरौती देनी होगी। यह संदेश देखते ही पिता के होश उड़ गए। घर में हड़कंप मच गया और परिजन किसी अप्रिय घटना की आशंका से बुरी तरह सहम गए। परिजनों ने मामले को बेहद गंभीर मानते हुए तत्काल स्थानीय पुलिस अधिकारियों से संपर्क साधा और मदद की गुहार लगाई।

पुलिस जांच में खुला सनसनीखेज सच
नाबालिग के अपहरण और भारी-भरकम फिरौती की खबर मिलते के बाद पुलिस अधिकारियों ने संभावित ठिकानों पर दबिश देने और तकनीकी माध्यमों से सुराग जुटाने की कार्रवाई शुरू कर दी। हालांकि, जांच की कड़ियां जैसे-जैसे आगे बढ़ीं, वैसे-वैसे अपहरण की पूरी कहानी का सच उजागर होता चला गया। पड़ताल में यह चौंकाने वाली बात सामने आई कि जिस अपहरण के कारण परिवार और पुलिस परेशान थे, उसकी पटकथा खुद नाबालिग ने ही लिखी थी। फिलहाल घटना से जुड़ा खुलासा होना बाकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed