{"_id":"69fc5bd73bcc429ae80d905b","slug":"a-game-worth-crores-through-just-parcels-16-lakh-cash-packed-in-bundles-of-10-20-rupee-notes-seized-investi-2026-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस पार्सल से करोड़ों का खेल!: 10-20 रुपये के नोटों के बंडलों में पैक 16 लाख कैश जब्त,हवाला कनेक्शन की जांच तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस पार्सल से करोड़ों का खेल!: 10-20 रुपये के नोटों के बंडलों में पैक 16 लाख कैश जब्त,हवाला कनेक्शन की जांच तेज
Thu, 07 May 2026 03:01 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Thu, 07 May 2026 03:01 PM IST
सार
राजधानी रायपुर में पार्सल के जरिए बड़ी रकम भेजे जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक ट्रेवल्स ऑफिस से 16 लाख रुपए नकद बरामद किए हैं।
विज्ञापन
रायपुर में बस पार्सल से भेजे जा रहे 16 लाख रुपए जब्त
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजधानी रायपुर में पार्सल के जरिए बड़ी रकम भेजे जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक ट्रेवल्स ऑफिस से 16 लाख रुपए नकद बरामद किए हैं। रकम 10 और 20 रुपये के नोटों के बंडलों में भरी हुई थी, जिसे तीन साधारण बोरों में पैक कर भेजा जा रहा था।
मामला हंस ट्रेवल्स के अशोका मिलेनियम स्थित कार्यालय का बताया जा रहा है। सूचना मिलने पर राजेंद्र नगर थाना पुलिस ने ट्रेवल्स ऑफिस में छापा मारा। जांच के दौरान वहां रखे तीन बोरों को खोला गया, जिनमें भारी मात्रा में नकदी मिली। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि यह पार्सल कोलकाता से बस के जरिए रायपुर भेजा गया था। यहां से इसे दूसरी बस के माध्यम से दिल्ली रवाना किया जाना था। इससे पहले ही पुलिस को इसकी भनक लग गई और पूरी रकम जब्त कर ली गई।
पुलिस के मुताबिक, बरामद अधिकांश नोट पुराने हैं। अब तक कोई भी व्यक्ति इस रकम पर दावा करने सामने नहीं आया है, जिसके चलते हवाला कारोबार की आशंका जताई जा रही है। हालांकि पुलिस का कहना है कि फिलहाल हवाला से जुड़ा कोई ठोस सबूत नहीं मिला है और मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार, पार्सल को कोलकाता से उदय सिंह नामक व्यक्ति द्वारा भेजा गया था, जबकि दिल्ली में इसे किसी गुप्ता नाम के व्यक्ति तक पहुंचाया जाना था। पुलिस ट्रेवल्स कर्मचारियों से पूछताछ कर रही है और रकम भेजने तथा प्राप्त करने वालों की पहचान की कोशिश की जा रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए आयकर विभाग को भी सूचना दे दी गई है, ताकि आर्थिक लेनदेन और संभावित अवैध नेटवर्क की जांच की जा सके। जरूरत पड़ने पर अन्य एजेंसियों की मदद भी ली जाएगी।