{"_id":"66094f07b1b6562aa20dc33e","slug":"raipur-two-thieves-entered-inside-by-uprooting-ventilation-of-mobile-shop-two-accused-arrested-2024-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raipur: मोबाइल दुकान के वेंटिलेशन उखाड़कर अंदर घुसे दो चोर; मनपसंद मोबाइल लेकर हुए फरार, दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raipur: मोबाइल दुकान के वेंटिलेशन उखाड़कर अंदर घुसे दो चोर; मनपसंद मोबाइल लेकर हुए फरार, दो आरोपी गिरफ्तार
Sun, 31 Mar 2024 05:25 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Sun, 31 Mar 2024 05:25 PM IST
सार
राजधानी रायपुर में एक मोबाइल शॉप में चोरी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। चोर मोबाइल दुकान में लगे वेंटिलेशन को उखाड़कर दुकान के अंदर घुस गए थे।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में दो आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी रायपुर में एक मोबाइल शॉप में चोरी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। चोर मोबाइल दुकान में लगे वेंटिलेशन को उखाड़कर दुकान के अंदर घुस गए थे। इसके बाद वहां रखे नगदी रकम और मनपसंदीदा मोबाइल को चोरी कर फरार हो गए थे। पुलिस ने छह माह बाद आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
यह मामला धरसींवा थाना क्षेत्र का है। प्रार्थी धनेश राय ने पुलिस चौक सिलयारी थाना धरसींवा रिपोर्ट दर्ज कराया। उसने रिपोर्ट में बताया कि उसका ग्राम खौना तिगड्डा चौक के पास मोबाइल दुकान है। 17 अक्टूबर 2023 को उसके मोबाइल शॉप में अज्ञात चोरों ने दुकान में लगे वेंटिलेशन को उखाड़कर दुकान अंदर घुस गए। दुकान में रखे मोबाइल और नगदी रकम को चोरी कर फरार हो गए थे। इस पर प्रार्थी ने थाना पहुंचकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
मामले में एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और चौकी सिलयारी पुलिस की संयुक्त टीम ने अज्ञात आरोपी की पतासाजी शुरू की। इस मौके पर पुलिस को खरोरा निवासी आरोपी सुनील कुमार धृतलहरे उर्फ राजा और चंद्रशेखर धृतलहरे उर्फ शेखर को गिरफ्तार किया। दोनों से पूछताछ की गई, जिसमें आरोपियों ने घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। इस दौरान दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। वहीं दोनों के कब्जे से चोरी की तीन नग मोबाइल फोन कीमती लगभग 30 हजार रुपये जब्त किया गया।
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी
- सुनील कुमार धृतलहरे उर्फ राजा 20 साल, निवासी ग्राम देवगांव, थाना खरोरा, रायपुर
- चंद्रशेखर धृतलहरे उर्फ शेखर 19 साल, निवासी ग्राम देवगांव, थाना खरोरा, रायपुर