फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur Top News today: Shah targets on CG congress

रायपुर की बड़ी खबरेंः  विपक्ष पर शाह का वार, भूपेश बघेल को सुप्रीम कोर्ट से झटका, सौरभ की कल कोर्ट में पेशी

Tue, 03 Nov 2026 08:01 PM IST
Lalit Kumar Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: Lalit Kumar Singh Updated Tue, 03 Nov 2026 08:01 PM IST
सार

आज रायपुर शहर से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरें चर्चा में रहीं। इनमें एसआईआर पर बहस की चुनौती, पूर्व सीएम भूपेश बघेल को सुप्रीम कोर्ट से झटका,छह हजार करोड़ के महादेव सट्टा घोटाले का आरोपी सौरभ चंद्राकर रायपुर पहुंचा, रायपुर में अमित जोगी का यू-टर्न,आयुष्मान योजना में बड़ी गड़बड़ी खबर शामिल रहीं। 

विज्ञापन
Raipur Top News today: Shah targets on CG congress
ग्रॉफिक्स: अमर उजाला डिजिटल - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

1. छत्तीसगढ़: विपक्ष पर शाह का वार, संसद ठप करने का आरोप; एसआईआर पर बहस की चुनौती, मॉक पार्लियामेंट पर क्या कहा?

विज्ञापन


केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के समापन समारोह को संबोधित किया। उन्होंने घोषणा की कि छत्तीसगढ़ अब नक्सलवाद से पूरी तरह मुक्त हो गया है। शाह ने राज्य के विकास पथ पर आगे बढ़ने की बात कही और कांग्रेस पर भी निशाना साधा। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन




2. छत्तीसगढ़: पूर्व सीएम भूपेश बघेल को सुप्रीम कोर्ट से झटका, जानें किस मामले में हाईकोर्ट का आदेश बरकरार रखा

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की नई याचिका खारिज कर दी। इसमें उन्होंने 2023 के विधानसभा चुनाव में पाटन सीट से अपने निर्वाचन को चुनौती देने वाली याचिका की सुनवाई के दौरान प्रारंभिक मुद्दा तय करने से इनकार करने के हाईकोर्ट के आदेश को चुनौती दी थी। शीर्ष अदालत ने 28 सितंबर को भी पूर्व मुख्यमंत्री की उस याचिका पर हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया था, जिसमें उन्होंने भाजपा नेता विजय बघेल की ओर से उनके निर्वाचन को चुनौती देने वाली चुनाव याचिका को लेकर हाईकोर्ट के आदेश को चुनौती दी थी। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
विज्ञापन



3. सीजी: छह हजार करोड़ के महादेव सट्टा घोटाले का आरोपी सौरभ चंद्राकर रायपुर पहुंचा, कल स्पेशल कोर्ट में होगी पेशी

महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी एप मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। करीब 6 हजार करोड़ रुपये के कथित सट्टा घोटाले के मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को CBI की टीम दिल्ली से रायपुर लेकर पहुंची है। मेडिकल जांच के बाद उसे कल दोपहर स्पेशल कोर्ट में पेश किया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर



4. रायपुर में अमित जोगी का यू-टर्न: पीएम मोदी और चुनाव आयुक्त पर विवादित पोस्ट डिलीट कर मांगी सार्वजनिक माफी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर कटाक्ष करने पर अमित जोगी ने सार्वजनिक माफी मांगते हुए सोशल मीडिया से विवादित वीडियो वाली पोस्ट हटा दी है। जोगी ने स्वीकार किया कि अपनी बात रखने का उनका तरीका उचित नहीं था। पढ़ें पूरी खबर



5. आयुष्मान योजना में बड़ी गड़बड़ी: छत्तीसगढ़ के 16 निजी अस्पताल निलंबित

आयुष्मान स्वास्थ्य सहायता योजना में गंभीर गड़बड़ी और अनियमिताएं सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने राज्य के 16 निजी अस्पतालों पर बड़ी कार्रवाई की है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed