Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur Top News: Seat arithmetic to change following delimitation

रायपुर की बड़ी खबरेंः परिसीमन के बाद बदलेगा सीटों का गणित; कर्जा माफ करें साय सरकार, मना छत्तीसगढ़ी भाषा दिवस

Sat, 28 Nov 2026 08:24 PM IST
Lalit Kumar Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: Lalit Kumar Singh Updated Sat, 28 Nov 2026 08:24 PM IST
सार

आज रायपुर शहर से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरें चर्चा में रहीं। इनमें परिसीमन के बाद बदलेगा सीटों का गणित, रायपुर: नशा तस्करी मामले में तीन दोषियों को 20-20 साल की सजा,महादेव सट्टा एप: दुबई में मौजूद  आरोपियों अनिल अग्रवाल एवं विशाल आहूजा के खिलाफ प्रत्यर्पण आदेश जारी, छत्तीसगढ़ में खेती-किसानी पर मौसम की मार; छत्तीसगढ़ी भाषा दिवस: 14 साहित्यिक कृतियों का विमोचन खबर शामिल रहीं। 

विज्ञापन
Raipur Top News: Seat arithmetic to change following delimitation
ग्रॉफिक्स: अमर उजाला डिजिटल - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

1.परिसीमन के बाद बदलेगा सीटों का गणित: छत्तीसगढ़ को मिलेंगी 6 लोकसभा और 45 नई विधानसभा सीटें, ये होंगे अहम बदलाव

विज्ञापन

परिसीमन से जुड़े संविधान संशोधन विधेयक और महिला आरक्षण को लेकर केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में प्रस्तावित बदलावों को मंजूरी दे दी गई है। इसको लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि इससे छत्तीसगढ़ का विकास होगा। वहीं ज्यादा लोगों को प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन




2.रायपुर: नशा तस्करी मामले में तीन दोषियों को 20-20 साल की सजा, एक नाइजीरियाई नागरिक भी शामिल
 रायपुर के विशेष NDPS न्यायालय ने ड्रग्स तस्करी मामले में तीन दोषियों को 20-20 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई। दोषियों में नाइजीरियाई नागरिक इनोसेंट भी शामिल है, जबकि छह अन्य आरोपी बरी हुए। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
विज्ञापन



3. महादेव सट्टा एप: दुबई में मौजूद  आरोपियों अनिल अग्रवाल एवं विशाल आहूजा के खिलाफ प्रत्यर्पण आदेश जारी
 महादेव सट्टा एप केस में दुबई में रह रहे आरोपी अनिल अग्रवाल और विशाल आहूजा के प्रत्यर्पण का आदेश जारी हुआ है। दोनों को भारत लाने की प्रक्रिया आगे बढ़ने की उम्मीद है। पढ़ें पूरी खबर



4.special: छत्तीसगढ़ में खेती-किसानी पर मौसम की मार; किसान संगठनों का बड़ा एलान, कर्जा माफ करें साय सरकार
छत्तीसगढ़ में धान का सीजन किसानों के लिए बड़ी उम्मीदों का समय होता है। किसानों की महीनों की मेहनत और गाढ़ी कमाई से जब फसल पककर तैयार होती है, तो किसान अच्छी आमदनी की उम्मीद करता है, लेकिन इस बार किसानों की इन उम्मीदों पर मौसम ने पानी फेर दिया है। बेमौसम बारिश और चक्रवात ने खेतों में खड़ी पकी धान की फसल को गिरा दिया है। पढ़ें पूरी खबर


5.छत्तीसगढ़ी भाषा दिवस: 14 साहित्यिक कृतियों का विमोचन, पांच साहित्यकार सम्मानित, ओपी बोले- बीली-भाषा हमारी पहचान
 छत्तीसगढ़ की अस्मिता, लोक संस्कृति, समृद्ध परंपराओं और जनभावनाओं की सशक्त अभिव्यक्ति छत्तीसगढ़ी भाषा के गौरव को समर्पित राज्य स्तरीय छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस समारोह आज राजधानी रायपुर में हुआ। संस्कृति विभाग के अंतर्गत छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग द्वारा सिविल लाइंस स्थित न्यू सर्किट हाउस के कन्वेंशन हॉल में आयोजित समारोह में छत्तीसगढ़ी भाषा के संरक्षण, संवर्धन एवं प्रचार-प्रसार का संकल्प लिया गया। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed