फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur 'satta empire' busted: Online betting gang busted with Rs 17 lakh cash, four accused arrested

रायपुर में 'सट्टा साम्राज्य' ध्वस्त: 17 लाख कैश के साथ ऑनलाइन बेटिंग गैंग बेनकाब, चार आरोपी गिरफ्तार

Fri, 13 Feb 2026 07:34 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Fri, 13 Feb 2026 07:34 PM IST
सार

रायपुर में एंटी क्राइम एवं साइबर यूनिट और कबीर नगर थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए ऑनलाइन सट्टा संचालित करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। तिरंगा चौक (फेज-2) के पास छापेमारी कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
Raipur 'satta empire' busted: Online betting gang busted with Rs 17 lakh cash, four accused arrested
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रायपुर में एंटी क्राइम एवं साइबर यूनिट और कबीर नगर थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए ऑनलाइन सट्टा संचालित करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। तिरंगा चौक (फेज-2) के पास छापेमारी कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से 17 लाख रुपये नगद सहित करीब 19.70 लाख रुपये का मशरूका जब्त किया गया है।
विज्ञापन


पुलिस को 11 फरवरी 2026 को सूचना मिली थी कि इलाके में ऑनलाइन बैटिंग वेबसाइट्स के जरिए क्रिकेट सट्टा संचालित किया जा रहा है। सूचना की पुष्टि के बाद टीम ने मौके पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान कुछ लोग भागने का प्रयास करने लगे, जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम दीपक सचदेवा, गौरव सचदेवा, ऋषभ रंगलानी और ओम खेमानी बताए।
विज्ञापन


ऐसे चलता था नेटवर्क
जांच में सामने आया कि आरोपी ramco777.com, wood777.com और powerexch.com जैसी बैटिंग साइट्स पर मास्टर आईडी बनाकर ग्राहकों को कमीशन के आधार पर आईडी उपलब्ध कराते थे। ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों से रकम लेने-देने के लिए म्यूल खातों का उपयोग किया जाता था। ये खाते किराए पर लिए गए थे। पुलिस अब संबंधित खाताधारकों की भी पहचान कर गिरफ्तारी की तैयारी में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या-क्या हुआ जब्त
आरोपियों के कब्जे से 17 लाख रुपये नगद, 7 मोबाइल फोन, 4 बैंक पासबुक, एक चेकबुक और 27 एटीएम/क्रेडिट/डेबिट कार्ड जब्त किया गया है। जब्त सामग्री की कुल कीमत लगभग 19.70 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस के अनुसार ओम खेमानी और दीपक सचदेवा पहले भी सट्टा प्रकरण में जेल जा चुके हैं। चारों के खिलाफ कबीर नगर थाने में छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 7 और बीएनएस की धारा 112(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है।


2026 में अब तक की कार्रवाई
एंटी क्राइम एवं साइबर यूनिट ने वर्ष 2026 में अब तक ऑनलाइन सट्टे के तीन प्रकरणों में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लगभग 1.92 करोड़ रुपये का मशरूका जब्त किया है। पुलिस का कहना है कि आईडी लेकर सट्टा खेलने वाले ग्राहकों के खिलाफ भी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक बदलते अपराध के तौर-तरीकों को देखते हुए टीम लगातार संदिग्धों की गतिविधियों और जीवनशैली पर नजर रखे हुए थी, जिसका नतीजा यह बड़ी कार्रवाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed