फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur: Organization of inter-departmental sweep cricket competition to create awareness among voters

Raipur: मतदाताओं को जागरूक करने अंतर विभागीय स्वीप क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन; शत प्रतिशत मतदान की दिलाई शपथ

Mon, 08 Apr 2024 04:38 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Mon, 08 Apr 2024 04:38 PM IST
सार

लोकसभा चुनाव के स्वीप कार्यक्रम के तहत राजधानी रायपुर में अंतर विभागीय स्वीप क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें रायपुर स्मार्ट सिटी और स्कूल शिक्षा विभाग के बीच मैच खेला गया। इस प्रतियोगिता में रायपुर स्मार्ट सिटी ने जीत हासिल की।

विज्ञापन
Raipur: Organization of inter-departmental sweep cricket competition to create awareness among voters
मतदाता जागरूकता के तहत स्वीप क्रिकेट प्रतियोगिता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव के स्वीप कार्यक्रम के तहत राजधानी रायपुर में अंतर विभागीय स्वीप क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें रायपुर स्मार्ट सिटी और स्कूल शिक्षा विभाग के बीच मैच खेला गया। इस प्रतियोगिता में रायपुर स्मार्ट सिटी ने जीत हासिल की। यह मैच कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के मार्गदर्शन में आयोजन किया जा रहा है। मतदाता जागरूकता के लिए आयोजित इस प्रतियोगिता में आरडीए के सीईओ प्रतीक जैन ने उपस्थित खिलाड़ियों और नागरिकों को मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई। 

विज्ञापन


टॉस स्मार्ट सिटी ने जीत हासिल करते हुए पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। इस दौरान उन्होंने 140 रन का लक्ष्य हासिल किया। वहीं स्कूल शिक्षा विभाग ने 140 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 101 रन ही बना पाई। 12 दिवसीय स्वीप क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन में अंतर विभागीय टीम हिस्सा ले रही है। 10-10 ओवर के मैच खेला जा रहा है। साथ ही प्रत्येक ओवरों का निर्वाचन प्रक्रिया के तहत नामकरण किया गया है। स्वीप ओवर, अधिसूचना ओवर, ईवीएम ओवर, एफएसटी ओवर, वीवीपैट ओवर इत्यादि नाम दिए गए हैं। इस खेल का मुख्य उद्देश्य शहरी क्षेत्रों में अधिक से अधिक मतदान का प्रतिशत बढ़ाना और अन्य लोगों को भी मतदान के लिए जागरूक करना है। 
विज्ञापन


दूसरे मैच में नगर निगम ने जीता 
मतदाता जागरूकता के तहत दूसरा मैच नगर निगम रायपुर और सेनानी की टीम बीच खेला गया। इसमें नगर निगम रायपुर की जीत हुई। सेनानी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 47 रन बनाये। इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी नगर निगम की टीम ने 5 ओवर में ही जीत हासिल कर ली। मैन ऑफ द मैच अबरार को चुना गया। वहीं बेस्ट बोलर का खिताब आकाश को दिया गया और बेस्ट बैट्समेंन विनोद पांडे चुने गये। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed