फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur News: Youth Congress protest against cutting of Hasdeo forest

युवा कांग्रेस ने हसदेव जंगल की कटाई को लेकर खोला मोर्चा: कहा- बंद हो पेड़ों की बलि, नहीं तो करेंगे उग्र आंदोलन

Fri, 05 Jan 2024 12:42 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Fri, 05 Jan 2024 12:42 PM IST
सार

Raipur News: छत्तीसगढ़ के हसदेव जंगल की कटाई को लेकर प्रदेश युवा कांग्रेस ने रायपुर के तेलीबांधा में विरोध प्रदर्शन किया है। प्रदेश युवा कांग्रेस के सचिव अभिषेक कसार के नेतृत्व में विरोध कर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया।

विज्ञापन
Raipur News: Youth Congress protest against cutting of Hasdeo forest
हसदेव जंगल की कटाई को लेकर प्रदेश युवा कांग्रेस ने विरोध कर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

Raipur News: छत्तीसगढ़ के हसदेव जंगल की कटाई को लेकर प्रदेश युवा कांग्रेस ने रायपुर के तेलीबांधा में विरोध प्रदर्शन किया है। प्रदेश युवा कांग्रेस के सचिव अभिषेक कसार के नेतृत्व में विरोध कर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। इस दौरान उन्होंने बीजेपी सरकार पर कई आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि पेड़ों की कटाई बंद हो नहीं, तो उग्र आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन

 

Raipur News: Youth Congress protest against cutting of Hasdeo forest
हस्ताक्षर अभियान में हुए शामिल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अभिषेक कसार ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की छत्तीसगढ़ में सरकार बनते साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विष्णुदेव साय के संरक्षण में अडानी की ओर से हसदेव जंगल की कटाई कर रहे हैं। हजारों पेड़ काटे जा चुके हैं। उन्होंने आरोप लगते हुए कहा कि हसदेव को बचाने के लिए आंदोलन कर रहे आदिवासियों को डराया धमकाया जा रहा है। उन्हें सीएम विष्णुदेव साय की पुलिस जेल में बंद कर रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

Raipur News: Youth Congress protest against cutting of Hasdeo forest
हसदेव बचाने को लेकर हस्ताक्षर अभियान में लोगों ने किया हस्ताक्षर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस की मांग है कि हसदेव जंगल की कटाई पर तत्काल रोक लगाया जाए। ऐसा नहीं होने पर उग्र आंदोलन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में उपस्थित प्रदेश सचिव जितेन्द्र बारले, प्रदेश सचिव फहीम शेख, प्रदेश सचिव मनहरण वर्मा, जिला उपाध्यक्ष प्रियंका उपाध्याय, उत्तर विधानसभा कार्यकारी अध्यक्ष नवाज खान, दक्षिण विधानसभा महासचिव राज़िक रज़ा, उत्तर विधानसभा महासचिव अब्दुल मलिक ख़ान, ब्लॉक अध्यक्ष भूपेन्द्र जलक्षत्री, सृजन तिवारी, कुशाग्र सोलंकी उपस्थित थे।
विज्ञापन

Raipur News: Youth Congress protest against cutting of Hasdeo forest
इस अभियान में बूढ़े से लेकर बच्चे भी हुए शामिल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
प्रदेश युवा कांग्रेस ने हसदेव जंगल की कटाई को लेकर विरोध कर हस्ताक्षर अभियान चलाया। इस अभियान में सभी वर्ग के लोगों ने भाग लिया है। बच्चे से लेकर बूढ़े, स्टूडेंट्स समेत कई लोगों ने इस अभियान में भाग लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed