{"_id":"663352c00aca95effb077085","slug":"raipur-fire-news-massive-fire-broke-out-in-a-closed-room-of-ashiana-apartment-2024-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raipur Fire News: आशियाना अपार्टमेंट के बंद कमरे में लगी भीषण आग; दमकल की दो गाड़ियों ने आग पर पाया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raipur Fire News: आशियाना अपार्टमेंट के बंद कमरे में लगी भीषण आग; दमकल की दो गाड़ियों ने आग पर पाया काबू
Thu, 02 May 2024 02:16 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Thu, 02 May 2024 02:16 PM IST
सार
राजधानी रायपुर के एक अपार्टमेंट में भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि आशियाना अपार्टमेंट के सी ब्लॉक की तीसरी मंजिल के मकान में आग लगी है। आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन
सुने मकान में लगी भीषण आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी रायपुर के एक अपार्टमेंट में भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि आशियाना अपार्टमेंट के सी ब्लॉक की तीसरी मंजिल के मकान में आग लगी है। आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर पहुंची दमकल के दो गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया है। वहीं आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
घटना कबीर नगर थाना क्षेत्र का है। आशियाना बिल्डिंग के तीसरे फ्लोर के सी ब्लॉक 302 नंबर मकान में अचानक आग लग गई। जब आग लगी उस वक्त घर में ताला बंद था, परिवार के सभी लोग मुंबई गए हुए हैं। आग लगने की सूचना पर दमकल की दो गाड़ी पहुंची और आग पर काबू पाया गया। इस घटना से किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।