{"_id":"6613b4ec57436ff3840f0f51","slug":"raipur-crime-traveling-with-68-kg-ganja-in-ac-bogie-interstate-smuggler-was-caught-in-chhattisgarh-2024-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसी बोगी में 68 किलो गांजा के साथ सफर: आंध्र प्रदेश से UP खपा रहा था, छत्तीसगढ़ में पकड़ा गया अंतरराज्यीय तस्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसी बोगी में 68 किलो गांजा के साथ सफर: आंध्र प्रदेश से UP खपा रहा था, छत्तीसगढ़ में पकड़ा गया अंतरराज्यीय तस्कर
Mon, 08 Apr 2024 02:42 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Mon, 08 Apr 2024 02:42 PM IST
सार
रायपुर मंडल टास्क टीम और आरपीएफ पोस्ट दुर्ग ने एक अंतरराज्यीय गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। तस्कर को 68 किलो 250 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। इसकी कीमत 13 लाख 65 हजार रुपये आंकी गई है।
विज्ञापन
पुलिस के गिरफ्त में अंतरराज्यीय गांजा तस्कर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रायपुर मंडल टास्क टीम और आरपीएफ पोस्ट दुर्ग ने एक अंतरराज्यीय गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। तस्कर को 68 किलो 250 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। इसकी कीमत 13 लाख 65 हजार रुपये आंकी गई है।
विज्ञापन
शातिर गांजा तस्कर किसी को शक न हो इसलिए एसी बोगी में सफर कर रहा था। गांजा को आंध्र प्रदेश से खरीदकर गाड़ी संख्या 12843 पूरी अहमदाबाद एक्सप्रेस के ए वन कोच में पलासा से नागपुर होते हुए रेल मार्ग से अलीगढ़ उत्तरप्रदेश बेचने के लिए जा रहा था। इस दौरान मुखबिर से सूचना मिली की पूरी-अहमदाबाद एक्सप्रेस के ए वन कोच बर्थ नंबर 15 पर सफर कर रहे यात्री को घेरा बंदी कर पकड़ा गया। इस दौरान उसे ट्रेन से उताराकर आरोपी से पूछताछ की गई।
विज्ञापन
पूछताछ पर उसने अपना नाम इरफान खां उर्फ फिरोज 28 साल, निवासी-सलेमपुर, थाना-इगलास, जिला-अलीगढ़, उत्तर प्रदेश का रहने वाला बताया। उसके पास रखे सभी पांच बैगो से कुल 13 पैकेट गांजा पाया गया। इसका कुल वजन 68 किलो 250 ग्राम पाया गया। इसकी कीमत 13 लाख 65 हजार रुपये आंकी गई है।
विज्ञापन