{"_id":"6613cbb54e3401a6e509e81d","slug":"raipur-crime-police-arrested-two-accused-who-threatened-people-with-knives-2024-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायपुर में बदमाशों के हौसले बुलंद: गलियों में धारदार चाकू दिखाकर लोगों को करता था भयभीत; पुलिस ने दो को दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायपुर में बदमाशों के हौसले बुलंद: गलियों में धारदार चाकू दिखाकर लोगों को करता था भयभीत; पुलिस ने दो को दबोचा
Mon, 08 Apr 2024 04:19 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Mon, 08 Apr 2024 04:19 PM IST
सार
चाकू दिखाकर लोगों को डरा-धमका रहे हैं। रास्ते गुजरने वाले लोगों को भयभीत कर रहे हैं। शिकायत मिलने पर पुलिस ने एक्शन लिया है। साथ ही धारदार चाकू के साथ दो आरोपियों गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
धारदार चाकू के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी रायपुर में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। धारदार चाकू लेकर महौले में घूम रहे हैं। चाकू दिखाकर लोगों को डरा-धमका रहे हैं। रास्ते गुजरने वाले लोगों को भयभीत कर रहे हैं। शिकायत मिलने पर पुलिस ने एक्शन लिया है। साथ ही धारदार चाकू के साथ दो आरोपियों गिरफ्तार किया गया है।
पहला मामला न्यू राजेन्द्र नगर थाना क्षेत्र का है। अमलीडीह पानी टंकी के पास बदमाश हाथ में धारदार चाकू लेकर हवा में लहरा रहा था। साथ ही आम लोगों को डरा धमका रहा था। इसकी शिकायत मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपी पहले भी लूटपात, धारदार चाकू लेकर डराना धमकाना जैसे कई मामलों में जेल जा चुका है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
दूसरी ओर आमानाका थाना को सूचना मिली कि थाना क्षेत्रांतर्गत टाटीबंध चौक स्थित ढाबा के पास एक लड़का चाकू लेकर खड़ा है। साथ ही वहां से गुजरने वाले लोगों को चाकू दिखाकर भयभीत कर रहा। इसकी शिकायत मिलने पर पुलिस मौके पर घटना स्थल पहुंची। मौके पर चाकू लहराने वाले बदमाश को पुलिस ने धर दबोचा है। आरोपी के खिलाफ थाना आमानाका में अपराध क्रमांक 174/2024 धारा -25,27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी

- कुंदन साहू 27 साल, निवासी टेमरी, रायपुर
- योगेश बोदलकर 24 साल, निवासी झण्डा चौक, रायपुर