{"_id":"660943b75ec3bb967a06b24f","slug":"raipur-crime-news-police-have-arrested-two-accused-who-threatened-with-a-knife-2024-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुद को समझता था इलाके का डॉन: लोगों को चाकू दिखाकर डराता-धमकाता था बदमाश; पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुद को समझता था इलाके का डॉन: लोगों को चाकू दिखाकर डराता-धमकाता था बदमाश; पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा
Sun, 31 Mar 2024 04:36 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Sun, 31 Mar 2024 04:36 PM IST
सार
राजधानी रायपुर में चाकू दिखाकर डराने-धमकाने और लुट की घटना को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बदमाश को खुद को इलाके का डॉन बताकर लोगों को डराता-धमकाता था।
विज्ञापन
पुलिस के गिरफ्त में दो आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजधानी रायपुर में चाकू दिखाकर डराने-धमकाने और लुट की घटना को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बदमाश को खुद को इलाके का डॉन बताकर लोगों को डराता-धमकाता था। इतना ही नहीं लुट की घटनाओं को भी अंजाम देता था। शिकायत मिलने पर पुलिस ने दो अलग-अलग थानों से दोनों आरोपियों को धर-दबोचा है।
विज्ञापन
थाना मौदहापारा पुलिस को सूचना मिली कि बांबे मार्केट के पास एक व्यक्ति बटनवाला धारदार चाकू लेकर खड़ा हुआ है। आने-जाने वाले लोगों को चाकू लहरा कर डरा-धमका रहा है। लोगों को आतंकित कर रहा है। इस दौरान पुलिस आरोपी संतोष ध्रुव को गिरफ्तार किया। साथ ही उसके कब्जे से एक बटन वाला धारादर चाकू जब्त किया गया है। आरोपी के खिलाफ थाना मौदहापारा में अपराध क्रमांक 110/2024 धारा 25, 27 आम्र्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर कार्रवाई किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
दूसरी ओर थाना गुढियारी पुलिस को सूचना मिली कि रायपुर के गोसाई बाडा के पास में एक व्यक्ति धारदार चाकू लेकर लहरा रहा है। आने जाने वाले लोगों को डरा धमका रहा है। इस दौरान पुलिस ने आरोपी सूरज देव सारंग गिरफ्तार किया। साथ ही उसके कब्जे से एक चाकू जब्त किया गया है। आरोपी के खिलाफ थाना गुढियारी में अपराध क्रमांक 242/2024 धारा 25, 27 आम्र्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
दो आरोपी गिरफ्तार
सूरज देव सारंग 26 साल, गोसाई बाडा, थाना गुढ़ियारी, रायपुर
संतोष ध्रुव 40 साल, पता कूटेला थाना आरंग, रायपुर