फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur Crime News: Attention Raipur Police continuous action on online betting bookie arrested

सावधान! ऑनलाइन सट्टा पर रायपुर पुलिस की कार्रवाई: एक सटोरिया गिरफ्तार; दो आईडी से खेला रहा था सट्टा

Sat, 06 Apr 2024 07:00 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sat, 06 Apr 2024 07:00 PM IST
सार

रायपुर पुलिस लगातार जुआ सट्टा के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में ऑनलाइन सट्टा संचालन करने वाले को गिरफ्तार किया है। आरोपी अलग-अलग दो एप के माध्यम से ऑनलाइन सट्टे का संचालन करता था।

विज्ञापन
Raipur Crime News: Attention Raipur Police continuous action on online betting bookie arrested
पुलिस के गिरफ्त में सटोरिये - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रायपुर पुलिस लगातार जुआ सट्टा के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में ऑनलाइन सट्टा संचालन करने वाले को गिरफ्तार किया है। आरोपी अलग-अलग दो एप के माध्यम से ऑनलाइन सट्टे का संचालन करता था। अपने अन्य दो साथियों के साथ मिलाकर सट्टा खेलता था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से नगदी रकम और दो नग मोबाइल जब्त किया है। 

विज्ञापन


एंटी क्राइम एंड सायबर यूनिट टीम को सूचना मिली कि थाना मौदहापारा क्षेत्रांतर्गत होटल के सामने एक व्यक्ति अपने मोबाइल से  ऑनलाइन सट्टा खेला रहा है। इस पर मुखबिर के बताये हुलिये के व्यक्ति को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम अभिषेक गोयल निवासी गोलबाजार रायपुर का होना बताया। 
विज्ञापन


पुलिस ने उसके पास रखे मोबाइल को चेक करने पर उसके मोबाइल पर Grandexch.com और Allpaanel.com वेबसाइट के लिंक की आईडी और पासवर्ड के माध्यम से ऑनलाइन सट्टा संचालित करना पाया गया। सट्टा संचालन और मामले में संलिप्त आरोपियों के संबंध में कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने अपने अन्य 02 साथियों के साथ मिलकर सट्टा संचालन करना बताया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सटोरिया अभिषेक गोयल को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से दो नग मोबाइल और नगदी रकम 1 हजार 100 रुपये जब्त किया है। जब्त सामान की कीमत 42 हजार रुपये आंकी गई है। साथ ही उसके खिलाफ थाना मौदहापारा में अपराध क्रमांक 119/2024 धारा छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 7 एवं 34 के तहत कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed