{"_id":"6941621a8f27e80235081d38","slug":"young-man-died-after-being-beaten-by-two-of-his-companions-during-argument-while-drinking-alcohol-2025-12-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"CG Crime: रायगढ़ में शराब पार्टी के दौरान विवाद, साथियों ने युवक को जमकर पीटा, मेडिकल कॉलेज में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG Crime: रायगढ़ में शराब पार्टी के दौरान विवाद, साथियों ने युवक को जमकर पीटा, मेडिकल कॉलेज में मौत
Tue, 16 Dec 2025 07:14 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
Published by: अनुज कुमार
Updated Tue, 16 Dec 2025 07:14 PM IST
सार
रायगढ़ जिले में शराब पीने के दौरान हुए विवाद में दो साथियों ने पुरंजन पटेल की बेतहाशा पिटाई कर दी, जिससे उसकी रायगढ़ मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज अस्पताल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में शराब पीने के दौरान दो लोगों ने अपने ही एक साथी की बेतहाशा पिटाई कर दी। घायल युवक की मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंपते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार, पदमन कुमार पटेल ने बताया कि उसका चचेरा भाई पुरंजन पटेल देलारी में स्थित बीएस स्पंज प्लांट में काम करते हुए वहां के लेबर क्वाटर में प्रिंस यादव और एक अन्य युवक के साथ रहता था।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि नौ दिसंबर को पुरंजन पटेल अपने साथी प्रिंस यादव और एक अन्य युवक के साथ शराब सेवन कर रहा था। इस बीच किसी बात को लेकर हुए विवाद के बाद दोनों युवकों ने मिलकर पुरंजन की बेतहाशा पिटाई कर दी थी।
विज्ञापन
इस घटना के अगले दिन पुरंजन अपने गांव छुछुभांडा पहुंचा और अपने चचेरे भाई को सीने में दर्द होने की बात कहते हुए उसके साथ हुए मारपीट की आपबीती बताई। जिसके बाद पुरंजन को कोटमी स्थित एक क्लीनिक में उपचार कराया जा रहा था।
स्थिति में सुधार नहीं होने पर उसे रायगढ़ मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उपचार के लिये भर्ती कराया गया था। जहां बीती शाम उसकी मौत हो गई। बहरहाल, मेडिकल कालेज अस्पताल में उपचार के दौरान पुरंजन पटेल की मौत हो जाने के बाद चक्रधर नगर पुलिस मर्ग पंचनामा कार्रवाई एवं पोस्टमार्टम उपरांत शव परिजनों को सौंपते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है।