Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raigarh News ›   Wild elephant created havoc destroyed houses and paddy villagers in panic in Raigarh

Raigarh: जंगली हाथी ने मचाया उत्पात, घरों को तोड़ा धान किया बर्बाद, दहशत में ग्रामीण

Sun, 29 Dec 2024 01:58 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़ Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 29 Dec 2024 01:58 PM IST
सार

रायगढ़ जिले में बीती रात जंगली हाथी ने जमकर उत्पात मचाते हुए छह घरों को तोड़ते हुए कई बोरी धान खा गया। पिछले सप्ताह भर से दो हाथियों के आतंक से कई गाँव के ग्रामीण दहशत में रात गुजारने पर मजबूर हो गए हैं।

विज्ञापन
Wild elephant created havoc destroyed houses and paddy villagers in panic in Raigarh
जंगली हाथी का आतंक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रायगढ़ जिले में बीती रात जंगली हाथी ने जमकर उत्पात मचाते हुए छह घरों को तोड़ते हुए कई बोरी धान खा गया। पिछले सप्ताह भर से दो हाथियों के आतंक से कई गाँव के ग्रामीण दहशत में रात गुजारने पर मजबूर हो गए हैं। मिली जानकारी के मुताबिक धर्मजयगढ़ वन मंडल के लैलूंगा रेंज में पिछले सप्ताह भर से अधिक समय से विचरण करने वाले दो हाथियों का आतंक से कई गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। क्षेत्र में विचरण कर रहे दोनों हाथी कभी किसी का घर तोड रहे तो कभी धान खरीदी केन्द्र पहुंचकर धान खा रहे हैं इसी क्रम में बीती रात एक बार फिर से एक हाथी ने जमकर उत्पात मचाते हुए होर्रोगुडा गांव में 02 ग्रामीण किसानों के अलावा छातासराई गांव में 04 किसानों के घर को तोड़ते हुए वहां रखे कई बोरी धान को खाया है। रविवार की सुबह हाथी के उत्पात की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम गांव पहुंचकर नुकसान के आंकलन करने में जुट गई है। 

विज्ञापन


डर के साय में रात गुजार रहे ग्रामीण
गांव के ग्रामीणों ने बताया कि हाथी के आतंक से आसपास के आधे दर्जन से भी अधिक गांव में दहशत का माहौल निर्मित है। आलम यह है कि डर के साये में लोग रात गुजारने पर विवश हैं। पिछले सप्ताह भर से यह दोनों हाथी बस्ती के करीब पहुंचकर लोगों के घरों को तोडकर धान खा रहे हैं। गांव के ग्रामीणों ने यह भी बताया कि खेत में धान कटाई हो जाने के बाद अक्सर हाथी गांव तक पहुंचते हैं। 
विज्ञापन


सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ हाथी
धरमजयगढ़ वन मंडल के लैलूंगा रेंज के अंतर्गत आने वाले लिबरा गांव में स्थित धान खरीदी केन्द्र में भी बीती रात एक दंतैल हाथी पहुंचकर कई बोरी धान को खा गया। हाथी का धान खरीदी घुसने का वीडियो वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed