फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raigarh News ›   Tribal woman Group misdeed for week at sword point in Raigarh

Raigarh: तलवार की नोक पर आदिवासी महिला से एक सप्ताह तक सामूहिक दुष्कर्म, अलग-अलग जगह ले जाकर की गई दरिंदगी

Mon, 01 Sep 2025 10:43 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़ Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 01 Sep 2025 10:43 PM IST
सार

पीड़िता ने बताया कि 21 जुलाई को कमलु तिग्गा और धनसाय एक्का उनके रिश्तेदार के यहां काम करने आये थे, इस दौरान रात में उन्होंने डरा धमकाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। उसके बाद भी गांव आकर उसे अपने साथ ले जाकर रखा और संबंध बनाए।

विज्ञापन
Tribal woman Group misdeed for week at sword point in Raigarh
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में धारदार तलवार की नोक पर एक आदिवासी महिला को बंधक बनाकर एक सप्ताह तक अलग-अलग जगह ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। 

विज्ञापन


कापू थाना क्षेत्र में एक शादीशुदा आदिवासी महिला को तलवार की नोक पर डरा-धमकाकर दो आरोपियों धनसाय एक्का (40 साल), निवासी ग्राम धमनाडांड किरिया चैकी धरमजयगढ़ एवं कमलु तिग्गा 40 साल, निवासी भैंसबुडी लैलूंगा ने सप्ताह भर तक बंधक बनाकर अलग-अलग स्थानों में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। यहां तक की महिला के पति को भी जान से मारने की धमकी दी गई। यह घटना 21 जुलाई की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि पारिवारिक सलाह मशविरा के बाद मामला गंभीर होने पर पीड़िता ने पूरे मामले की शिकायत कापू थाने में की है। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया तो उन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया। बहरहाल पीड़िता की रिपोर्ट के बाद कापू पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा है।
विज्ञापन


परिजन के घर काम करने आए थे दोनों
पीड़िता ने बताया कि 21 जुलाई को कमलु तिग्गा और धनसाय एक्का उनके रिश्तेदार के यहां काम करने आये थे, इस दौरान रात में उन्होंने डरा धमकाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। उसके बाद भी गांव आकर उसे अपने साथ ले जाकर रखा और संबंध बनाए। आरोपियों ने पीड़िता को और उसके परिवार वालों को मारने-पीटने की धमकी दी, इससे डर कर उसने रिपोर्ट नहीं लिखाई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हत्या के मामले में सजा काट कर आया है धनसाय एक्का
बताया जा रहा है कि महिला के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी धनसाय एक्का वर्ष 2010 में अपने ही गांव के एक व्यक्ति की हत्या के मामले में 10 साल से जेल में रह कर छूटा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed