Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raigarh News ›   Three interstate smugglers arrested 105 kg ganja recovered criminal record of two accused in Raigarh

Raigarh: तीन अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, 105 किलो गांजा बरामद, दो आरोपियों का आरपाधिक रिकॉर्ड

Wed, 11 Jun 2025 02:50 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़ Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 11 Jun 2025 02:50 PM IST
सार

रायगढ़ जिले की पुलिस ने पड़ोसी राज्य से  कार में गांजा लेकर आ रहे तीन अंतरराज्यीय तस्करों को पकड़ा है। आरोपियों के पास से पुलिस ने 105 किलो गांजा के अलावा, दो कार, मोबाईल फोन समेत कुल 44.85 लाख का मादक पदार्थ गांजा पकड़ा है।

विज्ञापन
Three interstate smugglers arrested 105 kg ganja recovered criminal record of two accused in Raigarh
पुलिस की गिरफ्त में गांजा तस्कर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रायगढ़ जिले की पुलिस ने पड़ोसी राज्य से  कार में गांजा लेकर आ रहे तीन अंतरराज्यीय तस्करों को पकड़ा है। आरोपियों के पास से पुलिस ने 105 किलो गांजा के अलावा, दो कार, मोबाईल फोन समेत कुल 44.85 लाख का मादक पदार्थ गांजा पकड़ा है। मिली जानकारी के मुताबिक जूटमिल थाना प्रभारी प्रशांत राव आहेर को मुखबिर से सूचना मिली कि ओडिसा के कनकतुरा से दो अलग-अलग कारों में कुछ लोगों के द्वारा भारी मात्रा में गांजा लेकर बड़माल रेलवे लाइन किनारे होते हुए रायगढ़ की ओर आने वाले हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए बडमाल रेलवे लाइन किनारे ओडिसा सीमा से लगे मार्ग पर बैरिकेडिंग करके दो कारों को रोका गया जिसमें एक गे्र कलर की स्वीफ्ट डिजायर कार क्रमांक ओआर 17 जी 4546 और दूसरा ब्लैक कलर की गैं्रड विटारा सीजी 13 बीबी 9200 की तलाशी में कुल 103 पैकेट में भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ जिसका वजन करने पर कुल 105 किलो निकला। जूटमिल पुलिस ने पकड़े गए तीनों आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है वहीं  फरार दो अन्य गांजा तस्करों की तलाश तेज कर दी गई है। रायगढ़ पुलिस द्वारा यह लगातार दूसरी बड़ी मादक पदार्थ बरामदगी है।  

विज्ञापन


यूपी ले जाकर बेचने की थी योजना 
गांजा तस्करी में पकड़े गए आरोपियों में रविशंकर गौतम, निवासी यूपी, विरेन्द्र सिंह उर्फ वीर सिंह, निवासी सरिया और दीपक जोहरी निवासी किरोडीमल नगर से पूछताछ करने पर खुलासा हुआ कि उन्होंने गांजा ओडिसा से खरीदा और उसे यूपी ले जाकर बेचने की योजना बनाई थी। आरोपियों ने यह भी बताया कि उनके दो अन्य साथी कनकतुरा के पास कार से उतर गए थे।  जूटमिल पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ धारा 20 (बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया है।

विज्ञापन


दो आरोपियों के हैं अपराधिक रिकार्ड
गांजा तस्करी में पकड़े गए आरोपियों विरेन्द्र सिंह के खिलाफ पहले से सरिया थाना में एनडीपीएस एक्ट के दो मामले दर्ज हैं जबकि दीपक जोहरी कोतरारोड़ थाना क्षेत्र का पूर्व आपराधिक रिकॉर्डधारी है जिस पर मारपीट के तीन मामले दर्ज हैं और समय-समय पर उस पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की जाती रही है। आरोपियों के अपराधिक रिकार्ड को देखते हुए प्रकरण में संगठित अपराध की धारा 111 बीएनएस जोड़ा गया है।   

विज्ञापन
विज्ञापन


गिरफ्तार आरोपी-
1. रविशंकर गौतम पिता स्व. रामप्रसाद गौतम उम्र 34 वर्ष साकिन जरथाई थाना चिरगांव जिला झांसी उत्तर प्रदेश
2. विरेन्द्र सिंह उर्फ वीर सिंह पिता अंगत सिंह उम्र 42 वर्ष साकिन कोर्रा थाना सरिया जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़।
3. दीपक जोहरी पिता रमेश जोहरी उम्र 42 वर्ष साकिन किरोडीमलनगर वार्ड कमांक 04 थाना कोतरारोड जिला रायगढ़ 
 
जब्त मशरूका-
105 किलो गांजा (21 लाख), दो कार 23 लाख (गैंड विटारा कार सीजी 13 बीबी 9200, स्वीफ्ट डिजायर कार कमांक ओ.आर. 17 जी 4546), 4 नग मोबाइल 85 हजार रूपये।
कुल कीमत-44.85 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed