{"_id":"68e28f699dd5293f3408e70e","slug":"thieves-target-the-empty-house-of-a-farmer-who-had-gone-to-attend-dashahara-in-raigarh-2025-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायगढ़: दशगात्र में शामिल होने गए किसान के सूने मकान को चोरों ने बनाया निशाना, लाखों के गहने किया पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायगढ़: दशगात्र में शामिल होने गए किसान के सूने मकान को चोरों ने बनाया निशाना, लाखों के गहने किया पार
Sun, 05 Oct 2025 10:56 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
Published by: Digvijay Singh
Updated Sun, 05 Oct 2025 10:56 PM IST
सार
रायगढ़ में दशगात्र में शामिल होनें गए किसान के सूने मकान को अज्ञात चोरों ने निशान बनाते हुए लाखों रूपये सोने चांदी के जेवरात की चोरी की घटना को अंजाम दिया है।
विज्ञापन
सूने मकान में चोरी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रायगढ़ में दशगात्र में शामिल होनें गए किसान के सूने मकान को अज्ञात चोरों ने निशान बनाते हुए लाखों रूपये सोने चांदी के जेवरात की चोरी की घटना को अंजाम दिया है। पीड़ित की रिपोर्ट के बाद पुलिस अज्ञात चोरों के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले को जांच में ले लिया है। मामला पुसौर थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार बाघाडोला निवासी नरेन्द्र देहरी ने पुसौर थाना में रिर्पोट लिखाते हुए बताया कि 03 अक्टूबर की सुबह दस बजे वह घर मंे ताला लगाकर अपनी भांजी के सुसर के दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होनें हमीरपुर गया हुआ था। जहां से दोपहर करीब साढ़े बजे वह अपने घर पहुंचा तो देखा कि महराजा गेट में लगा ताले का कुंडी टूटा हुआ था। अनहोनी घटना की आशंका को देखते हुए जब वह अंदर घुसा तो सामने का नजारा देखकर वह चकित हो गया। घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था।
विज्ञापन
पीड़ित ने बताया कि घर के सामान को चेक करने पर उसे पता चला कि आलमारी में रखे सोने का हार, सोने का झुमका 2 जोड़ी, सोने का मंगलसूत्र, चांदी के पायल को मिलाकर अज्ञात चोरों ने कुल 1 लाख 35 हजार के सामानों की चोरी की घटना को अंजाम दिया है। इसके अलावा ग्रामीण बैंक का एटीएम कार्ड तक चोर लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन
पीड़ित ने बताया कि काफी पतासाजी करने के बावजूद चोरी गए सामानों का पता नही चलने के बाद आखिरकार ने थाने पहुंचकर पूरे मामले की रिपोर्ट दर्ज कराया है जिसके आधार पुलिस अज्ञात चोरों के खिलाफ धारा 305 (ए) 331(3) के तहत अपराध दर्ज कर मामले को जांच में ले लिया है।