{"_id":"68b2e8069bd788a45f02e2ed","slug":"raigarh-food-dept-raids-restaurants-seizes-22-domestic-gas-cylinders-2025-08-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Raigarh Raid: रायगढ़ में रेस्टोरेंट्स पर खाद्य विभाग की छापेमारी, 22 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raigarh Raid: रायगढ़ में रेस्टोरेंट्स पर खाद्य विभाग की छापेमारी, 22 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त
Sat, 30 Aug 2025 05:31 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
Published by: अनुज कुमार
Updated Sat, 30 Aug 2025 05:31 PM IST
सार
रायगढ़ में खाद्य विभाग ने रेस्टोरेंट्स और भोजनालयों में छापेमारी कर 8 मामलों में 22 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए। गैस विनिमय नियंत्रण आदेश 2000 के तहत प्रकरण दर्ज करने की कार्रवाई शुरू।
विज्ञापन
रेस्टोरेंट और भोजनालय में छापा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रायगढ़ जिला मुख्यालय में खाद विभाग की टीम ने रेस्टोरेंट और भोजनालय में छापामार कार्रवाई करते हुए घरेलू गैस सिलेंडर का उपयोग करते हुए पाये जाने पर आठ मामलों में कुल 22 सिलेंडर जब्त किए हैं। मिली जानकारी के अनुसार, जिला खाद्य अधिकारी के नेतृत्व में खाद्य विभाग की टीम ने रायगढ़ जिले के रेस्टोरेंट एवं अन्य भोजन प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया। जिसमें प्रतिष्ठानों में उपयोग किए जा रहे घरेलू गैस सिलेंडर की जब्ती बना कर गैस एजेंसी के सुपुर्द किया गया है।
विज्ञापन
इस कार्रवाई के दौरान आठ प्रकरण में कुल 22 सिलेंडर जब्त किए गए। जिसमें बाबा रेस्टोरेंट से 2 नग गैस सिलेंडर, राॅयल रेस्टोरेंट से 2 नग गैस सिलेंडर, पप्पु बिरयानी से 10 नग गैस सिलेंडर, जायसवाल रेस्टोरेंट से 1 नग गैस सिलेंडर, समोसा कार्नर से 1 नग घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए।
विज्ञापन
इस कार्रवाई के बाद संबंधितों के खिलाफ गैस विनिमय नियंत्रण आदेश 2000 के तहत प्रकरण दर्ज किया जाएगा। इसी तारतम्य में धरमजयगढ़ में खाद्य विभाग की टीम द्वारा बैरागी समोसा कार्नर से 5 नग घरेलू गैस सिलेंडर जब्त कर गैस विनिमय नियंत्रण आदेश 2000 के तहत प्रकरण निर्मित किया गया है।
विज्ञापन