फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raigarh News ›   Police arrested 7 accused from Odisha in case of looting

रायगढ़ लूटकांड: एक रात में उड़ाए चार ट्रेलर, मास्टरमाइंड समेत सात लूटेरे गिरफ्तार, ओडिशा से निकला कनेक्शन

Tue, 19 Aug 2025 06:06 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़ Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 19 Aug 2025 06:06 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ पुलिस ने रायगढ़ में एक ही रात में चार ट्रेलर लूटने वाले गिरोह को पकड़ लिया है। लूटपाट मामले में पुलिस ने सात आरोपियों को ओडिशा से गिरफ्तार किया है। पुलिस को आरोपियों के पास से करीब डेढ़ करोड़ की संपत्ति मिली है।
 

विज्ञापन
Police arrested 7 accused from Odisha in case of looting
सात आरोपी ओडिशा से गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रायगढ़ जिले में एक रात में चार ट्रेलर लूटने के मामले में पुलिस ने सात आरोपियों को ओडिशा से गिरफ्तार किया है। इस मामले दो अन्य आरोपी फरार हैं। पुलिस उनकी भी पतासाजी में जुटी हुई है। आरोपियों के पास से पुलिस ने डेढ़ करोड़ की संपत्ति बरामद की है। उक्त पूरा मामला तमनार थाना क्षेत्र का है।  

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी संजय पटेल ने तमनार थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया था कि उसने मई 2025 में एसबीआई कोरबा शाखा से ऑक्शन में चार ट्रेलर वाहन सीजी 12 बीक्यू 0369,  सीजी 12 बीक्यू 0371, सीजी 12 बीक्यू 0372, सीजी 12 बीक्यू 0373 खरीदा था। जो वर्तमान में सुगोई ट्रांसपोर्ट में परिचालित था।
विज्ञापन


प्रार्थी ने बताया कि बीती रात ट्रेलर क्रमांक सीजी 12 बीक्यू 0371 को अज्ञात बदमाशों ने तमनार क्षेत्र के हुकराडीपा के पास से लूट लिया और चालक एम.डी जुबेर व अन्य ड्राइवरों के साथ मारपीट कर उनके मोबाइल भी छीन लिए। जांच में पाया गया कि घटना का मुख्य षड्यंत्रकारी पूर्व वाहन स्वामी अमन गोस्वामी ही था। तमनार थाना में आरोपियों के खिलाफ धारा 309(4),309(6) बीएनएस के तहत अपराध कायम कर आरोपियों की धरपकड़ में जुट गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


खेत में छिपाये थे चारो ट्रेलर 
पुलिस अधीक्षक रायगढ़ दिव्यांग पटेल के दिशा निर्देश पर तमनार थाना प्रभारी कमला पुसाम के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम गठित कर आरोपियों की तलाश में ओडिशा में दबिश दी गई। इस दौरान ओडिशा के हमीरपुर स्थित पेट्रोल पंप के पास खेत में छिपाए गए चारों ट्रेलर बरामद कर लिये गए। पुलिस ने इस मामले में अमन गोस्वामी सहित सात आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।  


एक करोड़ 56 लाख की संपत्ति बरामद
पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी स्विफ्ट कार और कैम्पर वाहन में सवार होकर आए थे और सुनियोजित तरीके से वारदात को अंजाम दिया था। आरोपियों की संख्या 5 से अधिक होने पर धारा 310 (2) बीएनएस जोड़ी गई है। आरोपियों के निशानदेही पर पुलिस ने चार ट्रेलर वाहन कीमत 1.5 करोड़ रुपये, चार मोबाइल कीमत 24 हजार रुपये और एक स्विफ्ट कार कीमत 6 लाख रुपये सहित कुल 1 करोड़ 56 लाख 24 हजार रुपये की संपत्ति बरामद की गई। 
 
गिरफ्तार आरोपी 
1. अमन गोस्वामी पिता नारद गोस्वामी, 28 वर्ष, निवासी कुसमुण्डा गेवरा बस्ती, कोरबा
2. नारद गोस्वामी पिता स्व. शंकर गोस्वामी, 57 वर्ष, निवासी कुसमुण्डा गेवरा बस्ती, कोरबा
3. जितेन्द्र गिरी पिता आनंद गिरी, 38 वर्ष, निवासी बाजीपाली, जिला सुंदरगढ़ (ओडिशा)
4. मनीष प्रकाश केंवट पिता ओमप्रकाश केंवट, 28 वर्ष, निवासी शिलादेही, जिला जांजगीर-चांपा
5. लेखराम केंवट पिता छेदीलाल केंवट, 24 वर्ष, निवासी केशला, जिला जांजगीर-चांपा
6. रामरतन पटेल पिता मोनोलाल पटेल, 27 वर्ष, निवासी मोहाडीह, जिला जांजगीर-चांपा
7. कुंजराम पटेल पिता मकरम पटेल, 30 वर्ष, निवासी शिलादेही, जिला जांजगीर-चांपा
     दो अन्य फरार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed