Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raigarh News ›   Onfifth day Ganesh immersion processions took place at various places

Raigarh: पांचवें दिन जगह-जगह निकलीं गणेश विसर्जन यात्राएं, गाजे-बाजे के साथ श्रद्धालुओं ने दी गणपति को विदाई

Sun, 31 Aug 2025 04:19 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़ Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 31 Aug 2025 04:19 PM IST
सार

समिति के सदस्यों ने बताया कि रायगढ़ में 10 दिनों तक गणेश उत्सव मनाया जाता है, इस दौरान शहर चौक-चैराहों के अलावा कॉलोनियों में बड़े-बडे पंडालों में गणपति की प्रतिमा विराजमान की जाती है।

विज्ञापन
Onfifth day Ganesh immersion processions took place at various places
गणेश विसर्जन यात्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रायगढ़ जिला मुख्यालय में गणेश चतुर्थी के पांचवें दिन रविवार से शहर के चौक-चौराहों के अलावा गली-मोहल्लों में विराजे गणपति की प्रतिमाओं का विर्सजन का दौर शुरू हो चुका है। इससे पहले शहर में कई जगह विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया था, जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

विज्ञापन


शहर में 27 अगस्त से गणेश उत्सव धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। रविवार को पांचवे दिन से गणपति के विसर्जन की प्रक्रिया शुरू हो गई। शहर के अलग-अलग मोहल्लों और पंडालों में विराजे गणपति की प्रतिमाओं को श्रद्धालुओं ने गाजे-बाजे, डीजे की धुन और नृत्य के साथ विदाई दी। हर तरफ गणपति बप्पा मोरया के जयघोष गूंजते रहे और निगम प्रशासन द्वारा चिन्हांकित किए गए तालाबों में पूजा-अर्चना पश्चात प्रतिमाओं का विधिवत विसर्जन किया गया। विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं में जहां बप्पा के विदा होने का भावुक पल था, वहीं अगले बरस जल्दी आना के जयघोष भी गूंजते रहे। 
विज्ञापन


समिति के सदस्यों ने बताया कि रायगढ़ में 10 दिनों तक गणेश उत्सव मनाया जाता है, इस दौरान शहर चौक-चैराहों के अलावा कॉलोनियों में बड़े-बडे पंडालों में गणपति की प्रतिमा विराजित की जाती है। साथ ही रंगे-बिरंगी विद्युत झालरों से पंडालों को सजाया जाता है। कल सुबह से शाम तक शहर के कई गणेश पंडालों में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया और आज विसर्जन किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed